{"_id":"69dfbe80dd11885e6b009f88","slug":"video-25-huts-in-gurugram-sector-37d-gutted-in-flames-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram Fire: सिलिंडर फटने से भड़की आग, 25 झुग्गियां जलकर खाक; घंटे की मशक्कत के बाद काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Fire: सिलिंडर फटने से भड़की आग, 25 झुग्गियां जलकर खाक; घंटे की मशक्कत के बाद काबू
गुरुग्राम सेक्टर-37डी में 14 अप्रैल की रात करीब 12.30 बजे अज्ञात कारणों से झुग्गियों में आग लगी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल टीमों ने झुग्गियों पर पानी का छिड़काव करके आग बुझाना शुरू किया। करीब दो घंटों में आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि झुग्गियों में आग लगने के बाद उनके रखे कई सिलिंडर फटने से आग भड़क गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट से कूड़े के ढेर में आग लगी और वह झुग्गियों में फैल गई।
रात करीब 12.40 बजे सेक्टर-37डी स्थित झुग्गियों में आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी। जिसके बाद सेक्टर-37 फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग के दौरान सिलिंडर फटने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं, झुग्गियों व पास ही लगे कूड़े के ढेर में आग लगने से धुआं व आगे की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही थीं। धुएं के कारण आस-पास सोसाइटी में रहने वालों को सांस लेने में दिक्कत हुई। दमकल टीमों ने झुग्गियों व कूड़े के ढेर पर पानी का छिड़काव करके आग बुझाने का प्रयास किया। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से तीन व भीमनगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटों में आग पर काबू पाया। सिविल डिफेंस से मोहित शर्मा ने बताया कि आग लगने से करीब 25 झुग्गियां जल गईं। झुग्गियों में रहने वाले सभी लोगों को वहां से हटा दिया गया था। इस आगजनी में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। फायर विभाग के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल के कारण रोडवेज बसों के चालकों को दमकल गाड़ियों को चलाने के लिए तैनात किया गया है। वहीं, सिविल डिफेंस के वालंटियर भी दमकल विभाग की टीमों के साथ काम कर रहे हैं।
झुग्गियों व कूड़े में शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा। कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल के पक्के कर्मचारियों को आग बुझाने के जिम्मेदारी संभाली है। उनके साथ ही रोडवेज बसों के चालक और सिविल डिफेंस के वालंटियर भी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। - जयनारायण, फायर अधिकारी, सेक्टर-37 फायर स्टेशन, गुुरुग्राम।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।