{"_id":"69df6b1bb5d42e5e0103a3f2","slug":"video-sdm-administers-oath-to-nominated-members-in-lakhimpur-kheri-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, विधायक बोले- सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, विधायक बोले- सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध
Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:10 PM IST
लखीमपुर खीरी की धौरहरा नगर पंचायत के सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि विधायक विनोद शंकर अवस्थी व विशिष्ट अतिथि निघासन विधायक शशांक वर्मा की मौजूदगी में एसडीएम शशिकांत मणि ने नंदकिशोर जायसवाल, नितिन गुप्ता व राधेश्याम चौरसिया को शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनों विधायकों ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव से लेकर नगर तक विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। एसडीएम शशिकांत मणि ने नव-नामित सभासदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान ईओ गौरव सिंह, चेयरमैन नफीस खां, पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुदीप निगम ‘सिप्पू’, रमाशंकर शुक्ल,डॉ. मुकेश गुप्ता, गोपाल शंकर अवस्थी, सुरेंद्र दीक्षित, रामनरेश साहू, भगवती प्रसाद शुक्ला, पियूष श्रीवास्तव, रामकुमार शर्मा, नेत्र प्रकाश मिश्रा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।