सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Water Satyagraha, stove shutdown in villages; warning of symbolic hanging movement today.

Chhatarpur: जल, जमीन और जीवन की लड़ाई तेज, केन नदी में ‘जल सत्याग्रह’ पर कब बनेगी बात? गांवों में ‘चूल्हा बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 08:15 AM IST
Water Satyagraha, stove shutdown in villages; warning of symbolic hanging movement today.
छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में आदिवासी और किसान अब निर्णायक चरण में पहुंच गए हैं। मंगलवार को जिले में कई मोर्चों पर एक साथ प्रदर्शन हुए, जिनमें ‘जल सत्याग्रह’, ‘मिट्टी सत्याग्रह’ और ‘चिता आंदोलन’ शामिल रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण केन नदी में उतरकर घंटों पानी में खड़े रहे और अपने विस्थापन के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस केन नदी के पानी के नाम पर यह परियोजना बनाई जा रही है, वही अब उनके उजड़ने का कारण बन रही है। आंदोलनकारियों ने इसे “जीवन और अस्तित्व की अंतिम लड़ाई” बताया है।

मिट्टी की कसम, चिता पर डटे ग्रामीण..
मंगलवार को ‘मिट्टी सत्याग्रह’ का दूसरा दिन रहा। ग्रामीणों ने अपने खेतों की मिट्टी हाथ में लेकर संकल्प लिया कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। वहीं ‘चिता आंदोलन’ दसवें दिन भी जारी रहा, जहां प्रतीकात्मक चिताओं के पास बैठकर लोग विस्थापन के दर्द को जाहिर कर रहे हैं।

इसके साथ ही कई गांवों में ‘चूल्हा बंद’ रखा गया। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भूखे रहकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं, जिससे गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्रशासन पर गंभीर आरोप..
प्रभावितों ने प्रशासन पर फर्जी ग्राम सभाएं कराने, अधूरा मुआवजा देने और दबाव बनाकर बेदखली की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। आंदोलनकारियों का दावा है कि रुंज, मझगांय और नेगुवा बांध से जुड़ी ग्राम सभाएं कागजों में ही पूरी कर ली गईं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांवों में बिचौलिये सक्रिय हैं, जो मुआवजे की राशि में अवैध कटौती कर रहे हैं। पहचान पत्रों के नाम पर गरीबों से पैसे वसूले जा रहे हैं।

वार्ता विफल, आंदोलन तेज..
जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर के अनुसार प्रशासन के साथ हुई बातचीत बेनतीजा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी जमीनी सच्चाई से दूर रहकर केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर आदिवासियों का विनाश स्वीकार नहीं करेंगे।”

ये भी पढ़ें- Live MP Board Result 2026 Live: आज आएगा दसवीं और बारहवीं का परिणाम, भोपाल से सीएम यादव करेंगे जारी; जानें अपडेट

आज सांकेतिक फांसी का ऐलान..
आंदोलनकारियों ने बुधवार को ‘सांकेतिक फांसी आंदोलन’ की घोषणा की है। उनका कहना है कि जमीन और आजीविका छिनने के बाद जीवन का कोई अर्थ नहीं बचता। यह प्रदर्शन प्रशासन को चेतावनी देने के लिए किया जाएगा। फिलहाल हजारों ग्रामीण प्रदर्शन स्थलों पर डटे हुए हैं। ‘भूख-पड़ताल’ जारी है और आंदोलन लगातार उग्र रूप लेता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है, “हम पानी में खड़े हैं, भूखे हैं और चिता पर लेटने को तैयार हैं, लेकिन अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे।”
 
 
 
 
जल सत्याग्रह’, गांवों में ‘चूल्हा बंद’; आज सांकेतिक फांसी आंदोलन की चेतावनी।- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: हैलट अस्पताल में गार्ड ने एक रोगी के तीमारदार को मारा थप्पड़

14 Apr 2026

कानपुर: डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली शोभायात्रा

14 Apr 2026

लक्ष्मीताल होता जा रहा खस्ताहाल, सौंदर्यीकरण पर खर्च हो चुके हैं 39.49 करोड़

14 Apr 2026

Vedanta Power Plant Blast: बॉयलर हादसे पर चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, 'ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी'

14 Apr 2026

फरीदाबाद के मोक्ष रावत ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में जीते शुरुआती दो मुकाबले

14 Apr 2026
विज्ञापन

Lakhimpur: बांकेगंज में आंबेडकर प्रतिमा टूटने पर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप

14 Apr 2026

अलीगढ़ में डॉ आंबेडकर जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

14 Apr 2026
विज्ञापन

Sirmaur: 25 साल बाद बनाई सड़क खस्ताहाल, तीन दिन में उखड़ी, लोग फांक रहे धूल

14 Apr 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, महंगे टोल को लेकर क्या बोले परिवहन राज्यमंत्री और भाजपा नेता

14 Apr 2026

Bihar Latest News: बिहार में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस के भी उड़े होश

14 Apr 2026

VIDEO: डीयू में सेमेस्टर अवे प्रोग्राम की तैयारी, विदेश में पढ़ाई और रिसर्च का मौका

14 Apr 2026

महासमुंद में DMF फंड का दुरुपयोग: गढ़कलेवा को पालना घर बनाने में 10 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप

14 Apr 2026

Chhattisgarh: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोगों की मौत,40 से ज्यादा मजदूर घायल

14 Apr 2026

Rudrapur: कंपनी के बाहर श्रमिक का शव रखकर प्रदर्शन, बेटे को नौकरी देने के आश्वासन पर माने

14 Apr 2026

Noida Protest: वेतन को लेकर बवाल! घरेलू सहायिकाओं ने भी किया प्रदर्शन

14 Apr 2026

Meerut Bulletin: मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें...सहारनपुर, मुजफ्फरनगर का अपडेट

14 Apr 2026

कानपुर: बदहाली की मार! देखरेख के अभाव में खंडहर बनी ब्रह्मवर्त घाट की धर्मशाला

14 Apr 2026

कानपुर: 10.6 डिग्री चढ़ा तापमान, अल नीनो बिगाड़ेगा मानसून का गणित

14 Apr 2026

Meerut: पोइला बैसाखी पर बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसायटी ने आयोजित की सांस्कृतिक संध्या

14 Apr 2026

गुरुग्राम: सरकारी जमीन पर मकान बनाने वालों पर गिरेगी गाज, कैबिनेट मंत्री का कड़ा बयान

14 Apr 2026

Meerut: एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, की पुष्पांजलि अर्पित

14 Apr 2026

Baghpat: विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर किसानों ने दिया धरना

14 Apr 2026

Baghpat: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, नेताओं-अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

14 Apr 2026

Meerut: दिल्ली रोड पर लगा भीषण जाम, जाम में फंसे रेंगते रहे वाहन

14 Apr 2026

Meerut: शोभायात्रा के दौरान शहीद स्मारक के पास हुआ डीजे मुकाबला, उत्साहित दिखी भीड़, पुलिस ने रोका

14 Apr 2026

Rajasthan Politics: Vasundhara Raje के बयान से सियासत गरमाई, Madan Rathore ने दिया ऐसा जवाब

14 Apr 2026

एमसीएस पठानकोट में भव्य वैसाखी और आंबेडकर जयंती समारोह

जीरा में गेहूं खरीद शुरू

Bhiwadi Protest: भिवाड़ी में मदरसन प्लांट पर हजारों मजदूरों का धरना, सैलरी बढ़ाने की मांग

14 Apr 2026

VIDEO: श्री रामलीला समिति-शाखा पर्वतीय महापरिषद, गोमती नगर शाखा द्वारा मनाया गया ‘‘स्याल्दे बिखौती मेला’’

14 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed