{"_id":"69df67790d52b18b5e0855e6","slug":"video-finance-minister-suresh-khanna-said-the-entire-country-is-indebted-to-dr-bhimrao-ambedkar-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- डॉ. भीमराव आंबेडकर का ऋणी है पूरा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- डॉ. भीमराव आंबेडकर का ऋणी है पूरा देश
Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:54 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पूरा देश डॉ. भीमराव आंबेडकर का ऋणी है। उन्होंने देश को जो लोकतांत्रिक संविधान दिया, वह सभी को समानता, स्वतंत्रता एवं सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रदान करता है। सुरेश खन्ना बुधवार को घंटाघर स्थित डॉ.आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आंबेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में हुए समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हम डॉ.आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलें तो पूरा देश तरक्की करेगा। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि समता मूलक समाज की स्थापना करने में डॉ.आंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस बीच मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्रनाथ नाथ वाल्मीकि, वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीडीओ ऋषिपाल सिंह, गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार कपिल, जीएसटी उप आयुक्त प्रवेश तोमर, छंगेलाल राठौर,भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक अरुण कुमारआदि मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता राम सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।