{"_id":"6adafe6782bf77df68081216","slug":"video-voting-underway-for-teacher-mlc-election-in-shahjahanpur-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान, पोलिंग बूथों पर लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान, पोलिंग बूथों पर लगी कतार
Mukesh Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:57 AM IST
Link Copied
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक शाहजहांपुर जिले में 14.13 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जिले में मतदान के लिए 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित ने नगर निगम कार्यालय में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 4825 मतदाता हैं। 23 अक्तूबर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश भी अनुमन्य किया गया था। पोलिंग बूथों पर शिक्षक मतदाताओं की कतारें लगी दिखीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।