{"_id":"69df675842f708127401d096","slug":"video-hamirpur-forecourt-of-deputy-commissioners-office-complex-to-undergo-expansion-and-beautification-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उपायुक्त कार्यालय परिसर के प्रांगण का होगा विस्तार एवं सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उपायुक्त कार्यालय परिसर के प्रांगण का होगा विस्तार एवं सौंदर्यीकरण
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:54 PM IST
Link Copied
उपमंडल भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के द्वितीय चरण का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद उन्होंने पूरे परिसर में विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण की संभावनाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। सुरेश कुमार ने कहा कि हमीरपुर शहर के बीचों-बीच किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपयुक्त एवं पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना के तहत उपायुक्त कार्यालय परिसर के प्रांगण का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें मंच, शैड एवं शौचालय के निर्माण के साथ-साथ लगभग 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी और आने वाले समय में इसकी क्षमता 2000 तक बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे उपायुक्त कार्यालय परिसर में ही बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो सकेगा। इस अवसर पर कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विजय चौधरी, अन्य अधिकारी व कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।