{"_id":"69df675e3f6146a58c0face9","slug":"gomti-river-restoration-work-begins-in-pilibhit-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कटना के बाद गोमती नदी के पुनरुद्धार का काम शुरू, विधायक और अफसरों ने चलाया फावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कटना के बाद गोमती नदी के पुनरुद्धार का काम शुरू, विधायक और अफसरों ने चलाया फावड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 03:54 PM IST
पीलीभीत जिले में नदियों को पुनर्जीवित करने और अविरल धारा बहाने के प्रयास तेज हो गए हैं। एक दिन पूर्व अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने कटना नदी पर कार्य शुरू किए। बुधवार को गोमती नदी के पुनरुद्धार की कवायद भी तेज हो गई। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम कलीनगर, डीसी मनरेगा और अन्य अफसरों ने उद्गम स्थल के समीप फावड़ा चलाकर पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ किया।
माधोटांडा के पास फुलहर झील को गोमती नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। यहां पर तीन झीलें हैं। यहां से निकलकर गोमती नदी जिले में करीब 47 किमी के दायरे में बहती है। गोमती अपने उद्गम के जिले में ही दम तोड़ रही है। कई स्थानों पर गोमती का स्वरूप नाले जैसा हो गया। अतिक्रमण से कराहती नदी कई स्थानों पर सूख भी चुकी है। गंदगी और अन्य समस्याएं भी गोमती की अविरल धारा में बाधा बन गई हैं। जिले में दम तोड़ती गोमती के पुनर्जीवन के प्रयास भी लंबे समय से चल रहे हैं। लखनऊ और केंद्रीय टीमें भी निरीक्षण कर चुकी है। माधोटांडा उद्गम स्थल के सुंदरीकरण और विकास कार्यों की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है।
बुधवार से गोमती के पुनरुद्धार का प्रयास फिर शुरू हुआ है। विधायक, एसडीएम और अन्य अफसरों ने खुद फावड़ा चलाकर गोमती की खोदाई कार्य का शुभारंभ किया। यह वीबी जी राम जी( मनरेगा) से कराया जा रहा है। नदी की खोदाई कर गहरा किया जाएगा। जल संचयन से जुड़े अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।