{"_id":"69df6e874db8c02e6f038b0b","slug":"video-village-heads-stage-protest-in-bageshwar-demanding-a-separate-development-plan-for-the-hills-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: पहाड़ के लिए विकास की अलग कार्ययोजना बनाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: पहाड़ के लिए विकास की अलग कार्ययोजना बनाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:25 PM IST
Link Copied
पहाड़ के लिए अलग कार्ययोजना बनाने समेत पांच सूत्रीय मांगों के लिए ग्राम प्रधानों ने आवाज मुखर कर दी है। जिला प्रधान संगठन ने कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग के लिए प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक खेतवाल ने कहा कि वर्तमान में ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में एक समान योजना होने से निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है। पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कार्ययोजना में बदलाव करते हुए विकास के लिए अलग मॉडल बनना जरूरी है। उन्होंने जीएसटी और टेंडर सिस्टम पर भी सवाल उठाए और पुरानी कार्यप्रणाली को लागू करने की मांग की। प्रधानों ने मनरेगा में काम करने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। मनरेगा में हुए कार्यों का तत्काल भुगतान कराने और जी राम जी योजना में सरलीकरण करने की मांग की। मनरेगा के श्रमिकों का दैनिक भुगतान 500 रुपये करने और ग्राम प्रधानों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर, शेर सिंह बिष्ट, दीक्षा कोश्यारी, सुंदर मेहरा, प्रवीण कुमार, सरिता देवी, रूपा देवी, दीपा देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।