{"_id":"69df6897ea26dc2dc20ba744","slug":"video-video-15-kavatal-ka-gaja-ka-satha-tha-tasakara-garafatara-esataefa-va-sathanaya-palsa-ka-bugdha-kararavaii-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 15 क्विंटल के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 15 क्विंटल के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसटीएफ लखनऊ व जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लखनऊ जा रहे एक ट्रक से लगभग 15 क्विंटल गांजा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत का आंकलन पुलिस कर रही है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर रवनिया पूरब गांव के पास हुई।
पुलिस ने आरोपियों के पास एक 14 टायर वाला ट्रक, दो मोबाइल फोन और 4150 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। ट्रक में मिला गांजा करीब 50 बोरियों में भरकर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर के सिखरेड़ा गांव निवासी नासिर व लखनऊ के मोहन रोड, पारा निवासी आर्या के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देश पर एसटीएफ लखनऊ व स्थानीय पुलिस टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी के बाद ट्रक से भारी मात्रा में गांजा मिला है।
सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। अभियान में एसटीएफ लखनऊ के उप-निरीक्षक फजुद्दीन सिद्दीकी, बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल व एसओजी प्रभारी शिवानंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों व गांजे के मुख्य स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है। उड़ीसा से गांजा लेकर लखनऊ जा रहे थे। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।