{"_id":"6adb5330831de8936706c151","slug":"councilors-raise-objection-to-dumping-of-waste-from-gurugram-area-in-sohna-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105169-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम क्षेत्र का कूड़ा सोहना में डालने पर पार्षदों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम क्षेत्र का कूड़ा सोहना में डालने पर पार्षदों ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
- पार्षदों ने एकमत होकर किया प्रस्ताव पारित, बैठक में पार्षदों ने सफाई, स्ट्रीट लाइट का भी रोया दुखड़ा
सोहना। सोहना कस्बे में गुरुग्राम क्षेत्र का कूड़ा नहीं डाला जाएगा। इसके लिए पार्षदों ने विरोध जताया है। सभी पार्षदों ने एकमत होकर प्रस्ताव पारित करके कूड़ा डाले जाने की योजना को रद किए जाने को कहा है। उक्त निर्णय परिषद बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को लिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता परिषद चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी द्वारा की थी। जिसमें कुल 21 पार्षदों ने हिस्सा लिया जबकि तीन पार्षद मुकेश कुमार, सतेंद्र व परिषद उपाध्यक्ष रीना छाबड़ी अनुपस्थित रहे। पार्षदों ने कहा कि नगरपरिषद की डम्पिंग साइट आबादी क्षेत्र में आती है। इसका कुल रकबा करीब 15 एकड़ है। करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग भी इसी क्षेत्र में अपने परिवार समेत निवास करते हैं। ऐसे में लोगों का जीना दुश्वार होकर रह जाएगा।
वहीं बैठक में पार्षदों ने सफाई, स्ट्रीट लाइट का दुखड़ा भी रोया। पार्षद नीरज सिंगला ने कहा कि उनके वार्ड में सफाई कर्मचारी हटाने के कारण नियमित सफाई नहीं हो रही है। उक्त कर्मचारी को एक बड़े अधिकारी की कोठी पर तैनात के दिया गया है। स्ट्रीट लाइट रिपेयर किए जाने की शिकायत पुरजोर तरीके से उठाई गई। बैठक में पार्षद वेदकला शर्मा, परमिंदर, सुनीता गर्ग, राकेश, हरीश नंदा आदि मौजूद रहे। संवाद