{"_id":"69df70a753b391f763058c99","slug":"video-bjp-mahila-morcha-organizes-scooty-rally-in-mau-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मऊ में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मऊ में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली
मातृ शक्ति अधिनियम के समर्थन में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली का आयोजन किया। रैली सुबह नौ बजे से निकलकर गाजीपुर तिराहा से होकर गायघाट तक गई। रैली में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि मातृ शक्ति अधिनियम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रैली के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा है। महिलाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने की प्रेरणा मिली है। कहा कि भाजपा सदैव मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध रही है। महिलाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र निर्माण की कल्पना अधूरी है। यह रैली समाज में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनी है। क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि मातृ शक्ति देश और समाज की आधारशिला है। केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। कहा कि आज महिलाओं का बढ़ता आत्मविश्वास नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है। रैली में संगीता द्विवेदी, नूपुर अग्रवाल, पूजा राय, प्रीतुलता पांडेय, मीना अग्रवाल, रोली सिंह, नेहा कपूर, माला मद्धेशिया, ऋचा त्रिपाठी, सोनल राय, नीलम सर्राफ सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राघवेंद्र राय शर्मा, सुधांशु सिंह, सचिंद्र सिंह, प्रतीक जायसवाल, सुनील यादव, कृष्णकांत राय, राकेश तिवारी, संजय मौर्या, आकाश मल्ल एवं जशवंत सिंह उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।