{"_id":"69dfbc3fff8a742fc10a9740","slug":"video-commission-agents-strike-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: बाहरी गेहूं के विवाद के बीच हड़ताल पर उतरे आढ़ती, तुलाई की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: बाहरी गेहूं के विवाद के बीच हड़ताल पर उतरे आढ़ती, तुलाई की बंद
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह द्वारा मंगलवार को पकड़ी गई बाहरी गेहूं के मामले के चलते ही बुधवार को थानेसर अनाजमंडी के आढ़ती हड़ताल पर उतर आए। गेहूं तुलाई बंद कर दी गई तो वहीं ऐलान किया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी, जिससे अधिकारियों में खलबली मच गई तो देर शाम करीब एक घंटा तक एसडीएम अमन कुमार व मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेश सैनी की अध्यक्षता में भाकियू, आढ़तियों व अधिकारियों की बैठक हुई तो सभी पक्ष शांत होने पर आढ़ती हड़ताल खोलने पर राजी हुए। इसके बाद ही अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।
इससे पहले दोपहर करीब डेढ़ बजे आढ़तियों की दोनों यूनियन के सदस्य अनाजमंडी धर्मशाला में प्रधान दयाल चंद व सुशील काका की अध्यक्षता में एकजुट हुए, जहां भाकियू पर मनमानी करने के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि मंडी के कारोबारी मध्यप्रदेश से अपने कारोबार के चलते सामान्य तौर पर ही गेहूं मंगवाते हैं, जिसका यहां खरीद से कोई संबंध नहीं है। यह अलग कारोबार है। गत रात को भी जो गेहूं एक कारोबारी की दुकान पर पकड़ी गई वह मध्यप्रदेश से ही मंगवाई हुई थी। वहीं अनाजमंडी के बाहर जिन ट्रकों में गेहूं की अदला बदली की जा रही थी, उसका मंडी से कोई लेना देना भी नहीं था। इसके बावजूद आढ़तियों को नाजायज परेशान किया जा रहा है और ऐसे में उनके लिए सीजन में कारोबार करना आसान नहीं है। प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए। जब तक प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तब तक गेहूं तुलाई नहीं कराई जाएगी। उधर आढ़तियाें के इस कदम से अधिकारियों की भी सांसें फूल गई और देर शाम तक अधिकारियों ने आढ़तियों, भाकियू पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समझौता कराया। इसके बाद ही मामला शांत हुए तो तुलाई भी शुरू की गई। बैठक में आढ़ती यूनियन प्रधान दयालचंद, नरेंद्र जिंदल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य रहे तो वहीं भाकियू की ओर से जिलाध्यक्ष संजू नंबरदार, महासचिव संजीव आलमपुर, दिलबाग सिंह बारवा, जयभगवान किरमच रहे तो वहीं मंडी सचिव हरजीत सिंह भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।