{"_id":"69df65758ddd5e8c2f022dd9","slug":"video-landslide-closes-manikaran-barshaini-road-halts-traffic-and-stranded-several-tourist-vehicles-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भूस्खलन से मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग बंद, यातायात ठप, कई पर्यटक वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भूस्खलन से मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग बंद, यातायात ठप, कई पर्यटक वाहन फंसे
मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास भारी भूस्खलन हो गया है। इससे मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गया है। पहाड़ से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है। सड़क बंद होने से कई पर्यटक वाहन तोष, बरशैणी, कालगा आदि में फंस गए हैं और बस सेवा भी बंद हो गई है। लगातार हो रहे भूस्खलन से आम लोग व पर्यटन कारोबारी परेशान है। बरशैणी पंचायत के पूर्व प्रधान जय राम ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में स्थानीय विधायक और प्रशासन से बात की गई है ताकि मार्ग को समय पर बहाल किया जा सके। उन्होंने बताया कि मार्ग के बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां करीब दो सालों से भूस्खलन हो रहा है और सड़क बार-बार बंद पड़ रही है। ऐसे में उन्होंने सरकार और विभाग से भी आग्रह किया है कि इस स्थान में भूस्खलन को रोकने के लिए स्थायी समाधान तलाशा जाए ताकि स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे़। जबकि भूस्खलन के दौरान मौके पर काम कर रही जेसीबी से एक चट्टान टकराई लेकिन जेसीबी और ऑपरेटर सुरक्षित हैं। गौर रहे कि इससे पहले भी दो वाहन भूस्खलन की चपेट में आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।