{"_id":"6adaaceaafeb5d8c890d7520","slug":"power-supply-affected-in-babain-area-six-feeders-down-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163116-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाबैन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित, छह फीडर ब्रेकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाबैन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित, छह फीडर ब्रेकडाउन
Fri, 23 Oct 2026 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
बाबैन। गुरुग्राम और नूंह जिलों में बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब बाबैन क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। एसडीओ सहित अधिकांश कर्मचारी हड़ताल पर हैं। एक कनिष्ठ अभियंता और दो सहायक लाइनमैन प्रोबेशन अवधि में होने के कारण ड्यूटी पर तैनात हैं।
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बाबैन पावर हाउस से संचालित छह बिजली फीडरों के ब्रेकडाउन होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बाबैन पावर हाउस से संचालित 22 फीडरों में से छह फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बाबैन और हरिपुरा गांव में बिजली बंद है। इसके अलावा फालसंडा, धनानी, हमीदपुर और महुआखेड़ी के कृषि फीडर भी बंद पड़े हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद