{"_id":"69df64bc6764dca982066d8c","slug":"video-young-boy-dies-in-knife-attack-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: छोटूराम नगर चाकूबाजी मामला, घायल युवक की मौत; हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: छोटूराम नगर चाकूबाजी मामला, घायल युवक की मौत; हत्या का केस दर्ज
छोटूराम नगर में चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में अब हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है, जो बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला था और बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में किराये पर रहकर वेल्डिंग का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
जानकारी के अनुसार, रविवार 12 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे जितेंद्र सब्जी लेकर अपने कमरे पर पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद सुमित नामक युवक से उसका विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि सुमित ने जितेंद्र पर चाकू से छाती और कमर के पास कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को पहले शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले आए, जहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।