{"_id":"69dfcd6547b289bc34052990","slug":"video-mla-warns-water-not-reaching-homes-due-to-official-incompetence-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक ने चेताया- अफसरों के नक्कारेपन से नहीं पहुंच रहा घरों तक पानी, नहीं सुधरे तो छुड़वा देंगे बोकला; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक ने चेताया- अफसरों के नक्कारेपन से नहीं पहुंच रहा घरों तक पानी, नहीं सुधरे तो छुड़वा देंगे बोकला; VIDEO
जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन से जलापूर्ति की स्थिति जिले में बेहद खराब है। जिन गांवों में महीनों पहले पाइप लाइन बिछ चुका है, वहां भी पानी नहीं आ रहा। बुधवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने इसकी समीक्षा में अफसरों के रुख पर कड़ी नाराजगी जताई। एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव के साथ कार्यालय में समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के अफसरों को स्पष्ट शब्दों में कड़ी हिदायत दी। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अफसरों के नक्कारेपन से गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा। अगर नहीं सुधरे तो बोकला (चर्बी) छोड़वा देंगे।
विधायक ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगवां, तेंदुडाही, बेलाही, हर्रा परियोजना से जलापूर्ति की समीक्षा की। इन सभी परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है, बावजूद लगातार पानी न पहुंचने की शिकायत बनी हुई है। समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों ने कहीं बिजली की कटौती से जलापूर्ति में व्यवधान को कारण बताया तो कहीं गांवों में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से लीकेज होने की दलील दी। हर्रा परियोजना से जुड़े गांवों में बालू खनन के चलते नदी की धारा बदलने से इंटेकवेल तक ही पानी न आने को कारण बताया गया। विधायक ने अमर उजाला में प्रकाशित गोटीबांध गांव के भलहुनिया टोले तक पानी न पहुंचने की वजह पूछी तो बताया कि इस गांव के लिए बिछी पाइप लाइन चंदौली जिले की सीमा से होकर गुजरी है। पड़ोसी जिले में कार्य के दौरान लीकेज से आपूर्ति बाधित हो रही है। नगवां के ही कई अन्य गांवों में भी लीकेज के कारण पानी न पहुंच पाने की अफसर दलील देते रहे। विधायक ने कहा कि पीएम-सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट वाली इस योजना में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए किसी भी हद तक जाएंगे। विधायक ने कहा कि आम जनता के टैक्स का पैसा इस परियोजना में लग रहा है। हर व्यक्ति को पानी चाहिए। सरकार इसके लिए संकल्पित भी है। इसमें जो भी अधिकारी-कर्मचारी व्यवधान बनेगा, उसे कड़ा सबक सिखाया जाएगा। बैठक में प्रभारी एक्सईएन अनिल कुमार मौर्य समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।