सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli:

Shamli: अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर पालिका में बैठक, व्यापारियों का हंगामा

Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:33 PM IST
Shamli:
शामली जनपद के कैराना में अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर नगरपालिका में आयोजित बैठक के दौरान व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया। बताया गया कि करीब छह दिन पहले नगरपालिका की ओर से चौक बाजार और बेगमपुर बाजार में जेसीबी से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। व्यापारियों का आरोप है कि उस दौरान पालिका टीम ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी Sameer Kumar Kashyap और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। बैठक के दौरान व्यापारियों ने नगर में सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि तीन करोड़ रुपये के सफाई उपकरण खरीदने के बावजूद कर्मचारियों की कमी के कारण शहर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। इस दौरान व्यापारी आक्रोशित हो गए और आरोप लगाते हुए सभाकक्ष से बाहर निकल आए। बाद में समझाने पर वे दोबारा बैठक में शामिल हुए। व्यापार मंडल अध्यक्ष Pradeep Kumar Goyal और Vipul Jain ने कहा कि व्यापारी सबसे अधिक टैक्स देते हैं, इसलिए उनके साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि अतिक्रमण हटाने से पहले दुकानों के आगे सफेद लाइन खींची जाए और उसी के अंदर व्यापारी अपना सामान रखें। साथ ही दुकानों के आगे खड़ी ठेलियों और ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। व्यापारियों ने यह भी मुद्दा उठाया कि दो साल पहले बनाए गए सार्वजनिक शौचालय बंद पड़े हैं, जिससे बाहर से आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है। इस पर अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने आश्वासन दिया कि बंद पड़े शौचालयों को ठीक कराया जाएगा और दुकानों के आगे सफेद लाइन भी बनाई जाएगी। साथ ही ठेली और ई-रिक्शा के कारण होने वाले अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपुल जैन ने कहा कि व्यापारी अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का सहयोग करेंगे, लेकिन व्यापारियों को डराने या उनके साथ अभद्रता करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

100 सिलिंडर ही मिलेंगे, लेकिन लाइन डेढ़ किलोमीटर की लगी, रात दो बजे से खड़े लोग

15 Apr 2026

पानीपत में नहर किनारे खड़ी स्टार्ट स्कूटी से मिला लाइसेंसी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस

15 Apr 2026

VIDEO: बांकेगंज में आंबेडकर मूर्ति टूटने पर बवाल, पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी

15 Apr 2026

'मजदूरों की सभी 5 मांगे पूरी..' कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दी जानकारी

15 Apr 2026

जिला पंचायत भवन के सामने दुकान में मिली युवती की लाश, हड़कंप

15 Apr 2026
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, तनाव

15 Apr 2026

Lakhimpur Kheri: बांकेगंज के बाद भीरा इलाके में विवाद, झंडा लगाने पर आमने-सामने आए दो पक्ष

15 Apr 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टरों की कतारें, विधायक ने मैनुअल गेट पास के दिए निर्देश

15 Apr 2026

'सुरक्षा और सुशासन का नया केंद्र यूपी' सहारनपुर में गरजे सीएम योगी

15 Apr 2026

Kangra: धर्मशाला के पुलिस मैदान में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने फहराया तिरंगा

15 Apr 2026

Video: सोलन में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में आरएस बाली ने किया ध्वजारोहण

15 Apr 2026

आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर बवाल,उपद्रवियों ने पुलिस पर डेढ़ घंटे तक पथराव किया

15 Apr 2026

Shimla: संत निरंकारी सत्संग भवन बैम्लोई में आयोजित रक्तदान शिविर

15 Apr 2026

Shimla: ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया 79वां स्थापना दिवस

15 Apr 2026

हिसार में मंडी में गेहूं लेकर पहुंच रहे किसानों की लगी कतारें, गेट पर ही आ रही दिक्कतें

15 Apr 2026

VIDEO: युवती की हत्या, गला रेतकर शव फेंका, अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक ने दिया बयान

15 Apr 2026

VIDEO: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

15 Apr 2026

VIDEO: नगर निगम सदन की बैठक में पार्षद ने सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए

15 Apr 2026

VIDEO: निजी स्कूलों के फीस बढ़ाने को लेकर अभिभावकों ने डीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना

15 Apr 2026

VIDEO: नगर निगम सदन की बैठक में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर पार्षदों ने जताया विरोध

15 Apr 2026

VIDEO: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से निकाली गई स्कूटी रैली

15 Apr 2026

VIDEO: टाटा मोटर्स के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 10 लाखवें वाहन को दिखाई हरी झंडी

15 Apr 2026

VIDEO: शराब के नशे में तालाब में गिरा युवक, सुबह मिली लाश

15 Apr 2026

Jaipur News: ड्रेस कोड विवाद ने पकड़ा तूल, लुंगी-चप्पल पहनने पर रेस्टोरेंट में एंट्री रोकी; वीडियो वायरल

15 Apr 2026

सोनीपत के गोहाना में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा की शुरुआत, महिलाएं झूमीं

15 Apr 2026

VIDEO: सदन की कार्यवाही से वक्तव्य हटाए जाने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी

15 Apr 2026

इंडिया अफ्रीका समिट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की खास तैयारी, जाम रोकने के लिए उठाए कदम

15 Apr 2026

मंदिर में मत्था टेक किया भगवान को हाथ जोड़कर प्रणाम, फिर की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

15 Apr 2026

Chhatarpur: जल, जमीन और जीवन की लड़ाई तेज, केन नदी में ‘जल सत्याग्रह’ पर कब बनेगी बात? गांवों में ‘चूल्हा बंद

15 Apr 2026

Ujjain News: बाबा श्री महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा भक्तों का हुजूम, मावा-ड्राईफ्रूट का श्रृंगार बना आकर्षण

15 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed