Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
A railway employee who collapsed at a tea stall died after suffering for three minutes; the incident was captured on CCTV.
{"_id":"69df78629e4afd4147001df8","slug":"video-a-railway-employee-who-collapsed-at-a-tea-stall-died-after-suffering-for-three-minutes-the-incident-was-captured-on-cctv-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान पर गिरे रेलकर्मी की तीन मिनट तड़पने के बाद मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की दुकान पर गिरे रेलकर्मी की तीन मिनट तड़पने के बाद मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:07 PM IST
नई बस्ती के लाल स्कूल के पास रहने वाले रेलकर्मी अजय कुशवाहा सोमवार शाम चित्रा चौराहे के पास अचानक गश खाकर गिर पड़े। तीन मिनट तक वह तड़पते रहे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। अटैक आने से उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी छानबीन कर रही है। अजय डीआरएम कार्यालय में वाहन चालक पद पर तैनात थे। पिता मुरारीलाल की मृत्यु के बाद अजय को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम चार से रात 12 बजे तक ड्यूटी थी। सोमवार करीब सात बजे अजय चित्रा चौराहे के पास स्थित चाय की दुकान में बाइक से चाय लेने पहुंचे थे। दुकानदारों का कहना है कि चाय पैक कराने के बाद दुकानदार को पैसे देकर जाने लगे। कुछ कदम जाने के बाद लौटकर पन्नी मांगी। इसके कुछ सेकेंड बाद अचानक अचेत होकर काउंटर पर गिर पड़े। जमीन पर उनको तड़पता देख आसपास लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने मिर्गी का दौरा समझ लिया और जूते-मोजे सुंघाने लगे। सूचना पर उनके साथी भी पहुंच गए। उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह चाय पैक कराकर जाते दिखाई पड़ रहे हैं। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। अजय की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।