{"_id":"69df739018ad0a27dc07eed3","slug":"video-mandi-grand-procession-held-at-nalsar-fair-traditional-deities-customs-take-center-stage-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नलसर मेले में निकली भव्य जलेब, देव परंपराओं की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नलसर मेले में निकली भव्य जलेब, देव परंपराओं की रही धूम
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:46 PM IST
बल्ह घाटी के नलसर में पारंपरिक मेले के दौरान सीमेंट स्टोर के निकट यजमान के घर से भव्य जलेब निकाली गई। इस अवसर पर देव श्री कांढलु बाला कामेश्वर सहित चतुर्भुजा माता नलेड ,माहूं नाग देव नलसर औऱ माहूंनाग खियुरी ने भाग लेकर आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। झील किनारे स्थित मेला स्थल पर देवताओं के बैठने के निर्धारित स्थान पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई और चादरें भेंट की गईं। समापन समारोह में स्थानीय समाजसेवी युद्ध वीर सिंह बैंस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों और महिला मंडलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे मेले का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। पारंपरिक मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया कि इस वर्ष मेले को दो दिवसीय स्वरूप देने की पहल की गई, जिसे स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में जनसहयोग से मेले को और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। बल्ह घाटी के नलसर गांव का प्राचीन इतिहास रहा है। मान्यता है कि यहां पहले नौ सर (सरोवर) हुआ करते थे, जिनमें से वर्तमान में कुछ ही शेष हैं। पंचायत मुख्यालय के साथ स्थित झील के किनारे यह मेला हर वर्ष आयोजित होता है। लोक मान्यताओं के अनुसार इस स्थान का संबंध महाभारत काल से भी जुड़ा है। किवंदंती है कि पांडव पहले बड़ा देव कमरूनाग की स्थापना यहीं करना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश यह संभव नहीं हो पाया। बाद में कमरूघाटी में बड़ा देव कमरूनाग की विधिवत स्थापना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।