{"_id":"69df73e76e19e88be70aa7a8","slug":"video-hamirpur-assembly-speaker-kuldeep-singh-pathania-states-crime-trends-on-the-rise-public-cooperation-essential-in-the-fight-against-drugs-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले- अपराध की प्रवृति बढ़ी, नशे से जंग को जनता का सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले- अपराध की प्रवृति बढ़ी, नशे से जंग को जनता का सहयोग जरूरी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:47 PM IST
Link Copied
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकाघाट में युवती निर्मम हत्या और हिमाचल के युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार लगातार अपराधिक व नशे के खिलाफ आपराधिक व नशे के खिलाफ मामलों में शक्ति से निपटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों को रोकने के लिए जनता की भागीदारी अधिक होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए यह बातें कही। युवती की हत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखदायक घटना है। पहले हिमाचल में आपराधिक घटनाएं काफी कम होती थी परंतु कुछ समय से लगातार अपराधिक प्रवृत्ति में बढ़ावा होने के चलते यह घटनाएं बढ़ गई है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई वर्षों से नशे के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश की मौजूदा सरकार ने नशे पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए हैं। प्रदेश के एंट्री पॉइंटस और ड्रग माफिया पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं, तो वहीं युवाओं में जागरूकता फैलाने का काम किया है। उन्होंने ही हिमाचल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स को रोकने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा तभी हिमाचल ड्रग्स से फ्री होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।