{"_id":"6adb39caa8764fe5700c3e4b","slug":"video-message-was-conveyed-to-the-youth-to-stay-away-from-drugs-tehsildar-dr-ashish-sharma-was-present-as-the-chief-guest-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोरंज: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा बताैर मुख्य अतिथि रहे माैजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा बताैर मुख्य अतिथि रहे माैजूद
राजकीय महाविद्यालय भोरंज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नशा मुक्त-युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए गांव भदरू में सामुदायिक आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान की थीम नशे को किक और खेलों को पिक रखी गई थी, जिसके तहत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर भोरंज के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी की भागीदारी से रस्साकशी, मटका फोड़, लंगड़ी, पिट्ठू आदि पारंपरिक खेलों का आयोजन किया। सभी विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर प्रेरणादायक भाषण दिए गए। मुख्य अतिथि डॉ. आशीष शर्मा ने सभी लोगों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी दूर रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉ. प्रिंस ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।