{"_id":"69df7e83eca8ffb23b019961","slug":"video-meerut-cbse-class-10-result-2026-declared-celebrations-in-meerut-schools-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, मेरठ के स्कूलों में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, मेरठ के स्कूलों में खुशी का माहौल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होते ही Meerut के स्कूलों में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह नजर आया।
इस बार जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और टॉपर्स की सूची में जगह बनाने की होड़ देखी जा रही है। मेरठ में इस बार छात्र अव्वल रहे या छात्राएं, यह स्थिति जिला स्तर की टॉपर्स सूची जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।
वहीं मेरठ के एमपीएस फॉर गर्ल्स में भी अध्यापिकाएं 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखते हुए छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित नजर आईं। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का श्रेय दिया है।
जिला टॉपर्स की सूची जल्द ही जारी होने की संभावना है, जिसके बाद मेरठ के मेधावी विद्यार्थियों के नाम सामने आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।