{"_id":"69df781c8340f55d030a0eaa","slug":"video-hamirpur-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-demands-strict-punishment-for-the-accused-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोपी को मांगी कठोर सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोपी को मांगी कठोर सजा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:05 PM IST
Link Copied
सरकाघाट के गोपालपुर में छात्रा की हत्या के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गांधी चौक हमीरपुर पर आरोपी को कठोर सजा देकर न्याय की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी विद्यार्थी (अभाविप) की विभाग प्रमुख नेहा ठाकुर ने कहा कि यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक चेतावनी है कि कानून-व्यवस्था किस हद तक कमजोर हो चुकी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने 14 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा फीस में 40 फीसदी से 60 फीसदी तक की वृद्धि का भी विरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय गरीब एवं मध्यम वर्ग के छात्रों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाला है और शिक्षा के अधिकार पर सीधा प्रहार है। अभाविप ने प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई पीजीटी अनुबंध नीति को भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। पांच वर्षों की अस्थायी नियुक्ति, 30 रुपये का सीमित वेतन तथा पेंशन व अन्य सुविधाओं का अभाव इस नीति को पूरी तरह अस्वीकार्य बनाता है। परिषद ने हिमाचल प्रदेश बहुतकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में कुलपति, एकेडमिक डीन एवं स्थायी प्राध्यापकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग की, ताकि विश्वविद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। अभाविप ने छात्रों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी मांग की। उन्होंने चेताया कि सरकार ने शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए, तो संगठन पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।