{"_id":"69e079ae30851578d301d7fb","slug":"video-municipal-council-employees-in-bahadurgarh-stage-3-hour-work-stoppage-place-symbolic-lock-on-office-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में नगर परिषद कर्मचारियों का 3 घंटे काम बंद, कार्यालय पर लगाया प्रतीकात्मक ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में नगर परिषद कर्मचारियों का 3 घंटे काम बंद, कार्यालय पर लगाया प्रतीकात्मक ताला
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को नगर परिषद बहादुरगढ़ के कर्मचारियों ने 3 घंटे का काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 6 बजे हाजिरी लगाने के बाद कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर प्रतीकात्मक ताला लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन उपप्रधान अजय ने किया।
प्रदर्शन में राज्य संगठनकर्ता राजपाल, जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, इकाई सचिव अमित परनाला, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, सह सचिव होशियार सिंह दरोगा, इकाई ऑडिटर सुनील, उपप्रधान सपना, जिला सदस्य सोनू सहित कई दरोगा, पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन की आगामी रूपरेखा भी घोषित की। 20 और 21 अप्रैल को कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर फील्ड में कार्य करेंगे। 24 और 25 अप्रैल को सभी शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 27 और 28 अप्रैल को दो दिवसीय 8-8 घंटे की कार्मिक भूख हड़ताल तथा 1 और 2 मई को दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।