फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Wife murdered for dowry; body found in a field; case registered against six people

बागपत: दहेज के लिए पत्नी की हत्या, खेत में मिला शव; सैनिक पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Oct 2026 02:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 25 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर निवासी जम्मू कश्मीर में तैनात सैनिक अलीसान की शादी बागपत निवासी रुबीना से हुई थी। पति से विवाद होने पर वह दो साल से बागपत अपने मायके में रह रही थी। दो दिन पहले पति उससे मिलने आया था, तभी से वह लापता थी। 

विज्ञापन
Baghpat: Wife murdered for dowry; body found in a field; case registered against six people
रुबीना की फाइल फोटो और हंगामा होने पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के पुर बालियान में रुबीना (26) की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। वह दो दिन से लापता थी और उसका शव शनिवार को बिजरौल गांव में वाजिदपुर मार्ग पर किसान सत्यपाल के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मायके वालों ने सैनिक पति अलीसान समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने गांव में बिजरौल मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने लोगों को समझाकर खुलवाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Baghpat: Wife murdered for dowry; body found in a field; case registered against six people
रुबीना के गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जलालपुर खड़खड़ी गांव निवासी आजाद ने बताया कि तीन साल पहले उसकी बहन रुबीना की शादी मुजफ्फरनगर जिले के पुर बालियान गांव के रहने वाले सैनिक अलीसान के साथ हुई थी, जो कश्मीर में तैनात है। उसका एक बेटा भी है। आरोप लगाया कि दहेज में 15 लाख रुपये और गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले रुबीना को प्रताड़ित करने लगे। विवाद के कारण वह दो साल से मायके में रह रही थी, जिसका तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद ने आरोप लगाया कि 22 अक्तूबर को रुबीना को फोन करके उसके पति अलीसान ने कोर्ट में चल रहे मामले में बातचीत करने के लिए बड़ौत बुलाया। रुबीना मोबाइल घर पर छोड़कर बड़ौत चली गई, लेकिन इसके बाद वापस नहीं आई। उन्होंने बड़ौत कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और खुद भी तलाश करने में लग गए। उनके अनुसार बिजरौल गांव में वाजिदपुर मार्ग पर किसान सत्यपाल के खेत में शनिवार को महिला का शव मिलने पर पुलिसकर्मियों ने वहां बुलाया तो उन्होंने रुबीना के रूप में पहचान की।
 
विज्ञापन

आजाद ने सैनिक अलीसान, सास बलीस, सुहेल, साइना, अमर व जुबेदीन पर रुबीना की हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद रुबीना का शव लेकर परिवार वाले गांव पहुंचे और बिजरौल मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मृतका के परिवार के शहजाद व आसिफ आदि ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही शव सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सूचना मिलने पर सीओ अंशु जैन समेत पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब आधा घंटे बाद जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खोला गया।
 

मुंह दबाकर और गला घोंटकर की गई थी हत्या
गन्ने के खेत में मृत मिली रुबीना के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। उसका पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था, जबकि गले समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान भी थे। इससे यह माना जा रहा था कि रुबीना का मुंह दबाकर या गला घोंटकर हत्या की गई है। दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें मुंह दबाकर या गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। 
आजाद ने बताया कि जिस खेत में शव मिला, वह घर से करीब चार किलोमीटर दूर है। रुबीना के लापता होने के बाद से परिवार वाले उसकी तलाश में लगे हुए थे। भाई आजाद का आरोप है कि साजिश के तहत उसकी बहन का फोन घर पर ही रखवाकर बड़ौत बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। मोबाइल नहीं होने के कारण दो दिन तक रुबीना की सही लोकेशन का पता नहीं चल सका।

छुट्टी आया हुआ था सैनिक या ऐसे ही आया, जांच कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, सैनिक अलीसान इस समय कश्मीर में तैनात होने के बावजूद यहां कैसे आया है, इसकी भी जांच की जा रही है। इसके लिए इनके कमांड सेंटर से पता किया जा रहा है कि वह छुट्टी लेकर आया हुआ था या ऐसे ही आ गया था।
 

ये बोले एसपी
विवाहिता का शव खेत में पड़ा मिला है। उसकी जहर देकर व गला दबाकर हत्या करना लग रहा है। उसके पति ने उसे बातचीत करने के लिए बुलाकर मारा है। इस मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-पूर्णेंदु सिंह, एसपी

ये भी देखें...
यूपी: दारुल उलूम देवबंद के नाम से चल रहे सोशल मीडिया अकाउंट और चैनल फर्जी, मोहतमिम ने कह दी ये बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed