{"_id":"69e0809996be93d77604c28d","slug":"video-women-empowerment-highlighted-at-baldev-conference-with-strong-participation-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलदेव में नारी शक्ति वंदन...महिला सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, सरकार की योजनाओं पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलदेव में नारी शक्ति वंदन...महिला सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, सरकार की योजनाओं पर जोर
मथुरा के बलदेव में आरएसएस मेडिकल कॉलेज में नारी शक्ति वंदन महिला विधानसभा सम्मेलन में महिलाओं का उत्साह देखते बना। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के कार्यों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक पूरन प्रकाश ने कहा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नारी सशक्त होगी तभी देश सशक्त बनेगा। महिला आरक्षण ऐतिहासिक अधिनियम से महिलाओं को राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण सम्मान व भागीदारी मिलेगी। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण व अधिकारों के प्रति पूरी तरह संकल्पित है।
सरकार की योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, हर क्षेत्र में पहचान बना रही है। आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख यतेंद्र सिकरवार ने कहा महिलाओं में जागरूकता व आत्मविश्वास बढ़ेगा, प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक फैसला है। महिलाएं प्रसन्न हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, मनीषा पाराशर, आकाश चौधरी, विनीता शर्मा, मुदिता शर्मा, रेखा निषाद ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल, नारायण पांडेय, मनवीर शर्मा, मनोज चौधरी, बीना शर्मा, निर्मला बघेल महिलाएं मौजूद थीं। संचालन संयोजक मनीषा पाराशर ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।