Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Farmers in Hisar face difficulties regarding gate passes; farmers are queuing up in lines.
{"_id":"69e080418859f6af5e09f435","slug":"video-farmers-in-hisar-face-difficulties-regarding-gate-passes-farmers-are-queuing-up-in-lines-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में गेट पास को लेकर किसानों को आ रही दिक्कतें,लाइनों में लग रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में गेट पास को लेकर किसानों को आ रही दिक्कतें,लाइनों में लग रहे किसान
मंडी में गेट पास को लेकर कुछ किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव बुगाना से आए किसान राजबीर ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर मंडी के गेट पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि आपका पंजीकरण नहीं है। आप एसडीएम कार्यालय जाकर अपना पंजीकरण दुरस्त करा कर आएं।
किसान राजबीर ने कहा कि मेरे पिता की मौत करीब एक साल पहले हो गई थी। छह महीने पहले जमीन हमारे नाम आ चुकी है।अब खेत में कंबाइन मशीन गेहूं निकाल रही है। ट्रैक्टर ट्राली वाला 2500 रुपये में गेहूं यहां तक लाया है। अब यहां गेहूं के साथ रहा तो कंबाइन चली जाएगी। मजबूरी में मुझे गेहूं 2400 रुपये के हिसाब से बेचना पड़ेगा।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत ने बताया कि एफसीआई की ओर से लस्टर लॉस की अनुमति नहीं मिलने के कारण गोदामों में गेहूं स्वीकार नहीं की जा रही थी। बुधवार को पत्र जारी हो गया है। अब उठान में तेजी आएगी। केंद्र सरकार ने गेहूं में 70 प्रतिशत लस्टर लॉस की छूट दी है।
जिसके बाद अब फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के गोदामों में गेहूं भेजने का रास्ता साफ हो गया है। अब तक केंद्र सरकार की ओर से लस्टर लॉस की अनुमति नहीं मिलने के कारण गोदामों में गेहूं स्वीकार नहीं किया जा रहा था।
इसी के चलते प्रदेश भर में गेहूं उठान नहीं हो पा रहा था। पूरे हरियाणा में वर्ष 2026 की रबी की खरीद में गेहूं में 70 प्रतिशत लस्टर लॉस यानी चमक कम होने पर भी खरीद की जाएगी। टूटा व पिचका दाना की 6 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक किया है। सिकुडा व थोड़ा बहुत टूटा हुआ दाना 6 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। इन मानकों के साथ गेंहू को स्वीकार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।