{"_id":"6ade3d44e12e00319606afdd","slug":"juglan-minor-breaches-water-floods-two-and-a-half-acres-of-farmland-hisar-news-c-21-hsr1005-980292-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जुगलान माइनर टूटी, ढाई एकड़ खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जुगलान माइनर टूटी, ढाई एकड़ खेतों में भरा पानी
Sun, 25 Oct 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
जुगलान माइनर में दरार के बाद गाजर के खेत में भरा पानी।
घिराय। गांव बहबलपुर के पास रविवार सुबह जुगलान माइनर में दरार आने से आसपास के करीब ढाई एकड़ खेतों में पानी भर गया। सूचना मिलने पर किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मिट्टी की ट्राॅलियां डालकर माइनर के टूटे हिस्से को बंद किया।
गांव के नंबरदार जगमाल ने बताया कि माइनर टूटने से किसानों को नुकसान हुआ है। माइनर की रीमॉडलिंग होनी है और इसके लिए बजट भी तैयार हो चुका है।
कैनाल गार्ड सोनू ने अधिकारियों को सूचना दी। सोनू ने बताया कि माइनर की करीब छह महीने से सफाई नहीं हुई है। इसमें कचरा जमा होने के कारण पानी के बहाव में रुकावट और दबाव बढ़ने से कमजोर हिस्सा टूट गया।
किसानों का कहना है कि चूहों ने माइनर के तटबंधों में बिल बना रखे हैं जिससे यह कमजोर हो गए हैं। तटबंध कमजोर होने के कारण माइनर टूटने की स्थिति बनी।
माइनर टूटने से प्रभावित खेतों में पानी भरने के कारण किसानों को गाजर और सरसों की फसलों के नुकसान की चिंता बनी हुई है। किसानों ने खेतों से पानी निकलवाने और माइनर की उचित मरम्मत करवाने की मांग की है।