{"_id":"69e0ddf1771ee231c80b1967","slug":"video-water-tanks-have-been-built-in-the-villages-but-water-is-not-available-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांवों में पानी की टंकी तो बन गईं, लेकिन पानी नहीं मिल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में पानी की टंकी तो बन गईं, लेकिन पानी नहीं मिल रहा
जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के दावे फेल हो रहे हैं। कई गांवों में टंकी बन जाने पाइप लाइन बिछने के बाद भी पानी नहीं मिला। ग्रामीण अपने संसाधनों से प्यास बुझा रहे हैं।
ब्लॉक की ग्राम पंचायत फौंदापुर के मझौला मजरे में ओवरहैड टैंक बन गया। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन भी बिछा दी गई, लेकिन पानी नहीं मिला हैै। जलालपुर कलां, कर्मल्लीपुर में पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। वहीं बागड़पुर माफी में टंकी से पानी मिल रहा है। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नागरे का कहना है कि कुछ दिन पूर्व पाइप लाइन लीक हो गई थी। उसे भी दुरुस्त करा दिया गया हैै। खाद गुर्जर गांव में पानी की टंकी बन गई। घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछा दी गई, लेकिन किसी भी घर में पानी नहीं पहुंचा है। ग्राम प्रधान सचिन कुमार का कहना है कि पानी की टंकी का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। इसी तरह गंगा किनारे बसेे तिगरी गांव में भी पानी की टंकी बना दी गई। उसे संचालित करने के लिए कर्मचारी भी तैनात कर दिया गया। मगर गांव के लोगों को पानी नहीं मिला है। स्नातक की पढ़ाई कर रहे गांव के युवकों रोहित कुमार, मोेहित और अंकित कुमार का कहना है कि टंकी बनने के कुछ दिनों पानी शुरू किया गया था। वह भी कुछ ही घरों में पहुंचा था, लेकिन अब पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण हैंडपंप से पानी पीने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।