{"_id":"69e08bce196618d8110cf2f0","slug":"video-video-thashhata-khana-khana-sa-40-lga-bmara-aanana-fanana-samathayaka-savasathaya-kathara-ma-hae-bharata-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दूषित खाना खाने से 40 लोग बीमार, आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दूषित खाना खाने से 40 लोग बीमार, आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए भर्ती
शिवगढ़ (रायबरेली)। तिलक समारोह में शामिल 40 लोग हुए बीमार। सभी को आनन फ़ानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डाक्टर अनिल ने इलाज कर घर भेज दिया।
शिवगढ़ कस्बे के रहने वाले सुशील गुप्ता पुत्र राजन गुप्ता का बुधवार को तिलक था जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग आमंत्रित थे जिलेदार मैरेज हाल बछरावा में आयोजित तिलक समारोह में सब लोगों ने खाना खाया और देर रात करीब साढ़े बारह बजे कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी।
सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात डा अनिल और प्रमोद पांडेय ने 40 लोगों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि फ़ूड प्वाइजनिंग के चलते सबको उल्टियां ही रही थी सबको दवा देकर घर भेज दिया।
बीमार लोगों में सुमन (30), आदर्श (17) प्रेमा (65) शकीला (46) कुसुम लता (65) ज्ञानेंद्र (35) अजय जायसवाल (36) वर्षा (10) प्रदीप सिंह (32) कुदरत अली (48) मुराद (18) सोनू (50) अंकुश (15) सानवी (6) सचिन (15) साधना (29) दुर्गेश (37) आदि 40 लोग शामिल हैं। डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है किसी को रेफर नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।