{"_id":"69e08ba149e43dcefb019d0a","slug":"video-jalandhar-robbery-at-tour-and-travel-agency-in-harnamdaspura-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में टूर एंड ट्रैवल दुकान में लूट, महिला को बंधक बनाकर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल दुकान में लूट, महिला को बंधक बनाकर की वारदात
जालंधर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित ‘वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल’ दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े 1.08 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। वारदात के दौरान दुकान में मौजूद महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर आरोपियों ने तिजोरी से नकदी निकाली और फरार हो गए। घटना हरनामदास पुरा में, जालंधर के थाना नंबर 2 क्षेत्र के अंतर्गत हुई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि एक युवक काली शर्ट और मुंह पर रुमाल बांधकर पहले दुकान में दाखिल हुआ और टिकट के बहाने बात करने लगा। कुछ देर बाद उसका साथी अंदर आया, जबकि तीसरा आरोपी एक्टिवा पर बाहर निगरानी करता रहा। जैसे ही महिला फोन पर व्यस्त हुई, आरोपी ने पीछे से उसका मुंह दबोच लिया और साथी के साथ मिलकर 1 लाख 8 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दोपहर में रेकी भी कर चुके थे और शाम 6:22 बजे वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वेस्ट हलके के रहने वाले गुरदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अजय सिंह की अगुवाई में कार्रवाई जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।