{"_id":"6addf5b35b0bb6a818043c80","slug":"punjab-government-has-failed-to-ensure-peoples-safety-channi-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-112079-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की सुरक्षा में विफल रही पंजाब सरकार : चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की सुरक्षा में विफल रही पंजाब सरकार : चन्नी
Sun, 25 Oct 2026 05:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
राज्य में कानून-व्यवस्था पर भी घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर लोगों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
चन्नी ने भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा में शामिल होने के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने आप सरकार पर जनता के साथ धक्केशाही और अन्याय करने का आरोप भी लगाया। चन्नी ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने गुलजार सिंह और मोहनजीत के परिवारों का भी उल्लेख किया। चन्नी ने भरोसा दिलाया कि पार्टी सभी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ी जाएगी।
चन्नी ने देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं को भगवान वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन बेहद पवित्र है। आज देश-विदेश में श्रद्धालु उनकी शिक्षाओं का गुणगान कर रहे हैं। सांसद चन्नी ने भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं को याद किया। उन्होंने समाज को एकता, प्रेम और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने जालंधर सहित पूरे पंजाब के लोगों को इस अवसर पर बधाई दी।