फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the 28th, students in schools will learn about e-waste management.

Amroha News: 28 को स्कूलों में ई-कचरा प्रबंधन का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
On the 28th, students in schools will learn about e-waste management.
अमरोहा। स्कूलों में ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 28 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान 6.0 के तहत सभी विद्यालयों की सुबह की प्रार्थना सभा में ई-कचरा प्रबंधन विषय पर क्विज और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में चार अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था कर विद्यार्थियों को कचरे के उचित पृथक्करण का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. शतानंद शर्मा ने बताया कि अक्तूबर में विद्यालयों में एकत्र ई-कचरे को 28 अक्तूबर को एकत्रित कर अधिकृत पुनर्चक्रणकर्ताओं या उपकरणों की मरम्मत करने वाली पंजीकृत इकाइयों को सौंपा जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक संसाधन केंद्र स्तर पर नोडल नामित किया गया है। कार्यालयों और विद्यालयों में जागरूकता सामग्री का प्रचार-प्रसार भी होगा। जिला एवं विकासखंड स्तर पर अभियान की निगरानी करने के साथ सभी गतिविधियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed