{"_id":"69e0da17a8409c42e7037a2a","slug":"electricity-disconnected-even-after-bill-payment-youth-creates-ruckus-outside-dm-office-in-pilibhit-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिल जमा करने के बाद भी काट दी बिजली, युवक ने डीएम कार्यालय के सामने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिल जमा करने के बाद भी काट दी बिजली, युवक ने डीएम कार्यालय के सामने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 16 Apr 2026 06:16 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में बिजली निगम के स्मार्ट मीटर की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल और बिजली कट जाने की समस्या लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे शहर के राजीव कॉलोनी निवासी युवक ने कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन और हंगामा किया। बिजली निगम के अफसरों पर भी गंभीर आरोप लगाए। युवक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बिल संशोधन कराए जाने की गुहार लगाई।
शहर के राजीव कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव डीएम कार्यालय पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद जब उनकी डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी, तो उन्होंने कार्यालय परिसर के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने करीब तीन माह पूर्व स्मार्ट मीटर को लगा दिया।
स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके घर का बिल भी बढ़कर आने लगा। सात हजार रुपये का बिल बकाया होने पर उन्होंने करीब 8500 रुपये एक अप्रैल को जमा किए। इसके बाद आंबेडकर जयंती वाले दिन दोबारा से बकाया बिल दिखाया गया। अलर्ट आने के बाद बुधवार को उनकी बिजली काट दी गई। मामले की जानकारी के लिए बिजली विभाग के अफसरों के पास पहुंचे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
हंगामे का वीडियो भी हुआ वायरल
डीएम कार्यालय परिसर के बाहर हंगामा करते हुए सर्वेश कुमार का वीडियो भी वायरल हुआ है। उन्होंने व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाए। उनका कहना है कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। जिस हिसाब से उनका बिल आ रहा है। वह काफी अधिक है। बिल संशोधन के लिए भी उन्हें काम से छुट्टी लेनी पड़ रही है। वह काफी परेशान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।