{"_id":"69e11c730d7980e4e402f51e","slug":"video-a-suspicious-box-was-found-in-ambala-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: घास मंडी पेट्रोल पंप पर संदिग्ध बॉक्स मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: घास मंडी पेट्रोल पंप पर संदिग्ध बॉक्स मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच
शहर के घास मंडी स्थित खोसला फिलिंग स्टेशन पर वीरवार शाम अफरा-तफरी मच गई। एक कार सवार व्यक्ति वहां एक संदिग्ध बॉक्स छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। हालांकि, करीब डेढ़ घंटे की गहन जांच के बाद बॉक्स से नारियल और शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रेलवे ड्यूटी लिखा मिला
फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी ईश्वर के अनुसार, शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच एक कार डीजल डलवाने पहुंची, जिस पर रेलवे ड्यूटी लिखा हुआ था। डीजल डलवाने के बाद जब कर्मचारी ने भुगतान के बारे में पूछा, तो चालक ने नकद या ऑनलाइन भुगतान न होने की बात कही। कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाकर चालक ने पंप पर एक अच्छी तरह से पैक किया हुआ बॉक्स रख दिया और अचानक कार स्टार्ट कर वहां से भाग निकला।
पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की कार्रवाई
बॉक्स संदिग्ध लगने पर पंप मालिक ने तुरंत अंबाला सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज जरनैल सिंह और कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। डॉ. प्रमिला के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेर लिया गया और करीब 90 मिनट तक बारीकी से जांच की गई।
शराब के खाली पव्वे मिले
बम निरोधक दस्ते की इंचार्ज डॉ. प्रमिला ने बताया कि बॉक्स को इस तरह पैक किया गया था जैसे उसमें कोई कीमती सामान हो। बॉक्स खोलने पर उसमें से एक नारियल, नारियल के चार टुकड़े और देशी शराब के चार खाली पव्वे बरामद हुए।
कार को पगड़ीधारी व्यक्ति चला रहा था
फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी ईश्वर के अनुसार कार को एक पगड़ीधारी व्यक्ति चला रहा था, जिसके साथ एक युवक और पीछे की सीट पर लैपटॉप चलाती हुई एक युवती सवार थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवारों की तलाश कर रही है ताकि भुगतान न करने और दहशत फैलाने के कारणों का पता लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।