{"_id":"69e0c939ea9b1c7b0f0f4fd2","slug":"video-ayathhaya-ma-400-shatara-na-lgaya-nashana-17-aparal-ka-yapa-para-satata-shataga-paratayagata-ka-samapana-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 400 शूटरों ने लगाया निशाना, 17 अप्रैल को यूपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 400 शूटरों ने लगाया निशाना, 17 अप्रैल को यूपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का समापन
अयोध्या में डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही 29वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को 36 जिलों से आए करीब 400 शूटरों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग कर सटीक निशाने का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल लगभग 2000 खिलाड़ियों का पंजीकरण है। मुकाबले लगातार कड़े होते जा रहे हैं। पहले दिन सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के कारण मुकाबले नहीं हो सके थे। इसके चलते अब समापन 16 की जगह 17 अप्रैल को होगा। शुक्रवार सुबह 6 बजे से अंतिम मुकाबले शुरू होंगे। दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण होगा। मुख्य अतिथि अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जबकि, कोच सनी वर्मा ने प्रतियोगिता को सफल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।