Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Cabinet Minister Lal Chand launched the wheat procurement process at the Sarna Grain Market.
{"_id":"69e05ec85ae56d31030e0ff2","slug":"video-cabinet-minister-lal-chand-launched-the-wheat-procurement-process-at-the-sarna-grain-market-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने सरना दाना मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने सरना दाना मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई
पठानकोट के विधानसभा क्षेत्र भोआ के अंतर्गत आने वाली सरना दाना मंडी में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गेहूं की खरीद प्रक्रिया की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने मंडी में किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और किसानों से बातचीत भी की।
इस मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में विकास सैनी चेयरमैन मार्केट कमेटी पठानकोट, राज ऋषि मेहरा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि पूरे पंजाब में गेहूं की मंडियों में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
खरीद से संबंधित सभी एजेंसियों के लिए आवश्यक तंत्र तैयार किया गया है और अधिकारी लगातार मंडियों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में खराब मौसम के कारण खरीद की गति थोड़ी प्रभावित हुई थी, लेकिन अब मौसम में सुधार के साथ मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि अब तक पूरे पंजाब में 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से लगभग 80 हजार मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही केंद्र से आई टीमों द्वारा फसल की जांच के लिए गेहूं के सैंपल भी लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंजाब को 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है, जबकि राज्य ने 132 लाख मीट्रिक टन की व्यवस्था कर ली है। मंडियों में बारदाना (बोरी व्यवस्था) पूरी तरह उपलब्ध है और सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों से किया गया वादा मंडियों में आने वाले गेहूं के एक-एक दाने की खरीद और 24 घंटे के भीतर भुगतान इस बार भी पूरी तरह निभाया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल का पूरा भुगतान समय पर किया जाएगा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सुविधाओं को और मजबूत किया जाए ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।