फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Six cases registered against man accused of attacking police team in Ludhiana

अपराध की राह पर रमनदीप उर्फ लवी: छह मामलों में नाम, अब पुलिस पार्टी पर हमले के बाद खुला काला चिट्ठा

Sun, 25 Oct 2026 11:00 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 11:00 AM IST
सार

 पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में नामजद मुख्य आरोपी लवी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। आरोपी गंभीर मामलों में कई बार जेल की हवा खाने के बावजूद भी नहीं सुधरा। 

विज्ञापन
Six cases registered against man accused of attacking police team in Ludhiana
पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ लवी - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव हांस कलां में पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में नामजद मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ लवी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। आरोपी गंभीर मामलों में कई बार जेल की हवा खाने के बावजूद भी नहीं सुधरा आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ लवी को जेल की सलाखें भी लवी की राह नहीं बदल पाईं। साल 2020 में आपराधिक मामलों का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन अगले छह वर्षों में उसके खिलाफ एक के बाद एक छह मामले दर्ज हो गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कई बार जेल भी जा चुका है। इसके बावजूद आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आया और आपराध के दलदल में धंसता चला गया जिसके चलते आरोपी पर नए आपराधिक मामले दर्ज होते रहे। 

विज्ञापन


अब आरोप है कि अपराध के इसी सिलसिले के बीच उसका हौसला इस कदर बढ़ गया कि शिकायतों की जांच करने पहुंचे पुलिस कर्मचारियों से ही भिड़ गया और उनके साथ हाथापाई कर बैठा। गांव हांस कलां में पुलिस पार्टी पर हमले की इस घटना के बाद उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी चर्चा में आ गया है।थाना सदर के एसएचओ सुखविंदर सिंह के मुताबिक, रमनदीप उर्फ लवी के खिलाफ पहला मामला साल 2020 में आईपीसी की धारा 307, 336, 506 और 34 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत दर्ज हुआ था। इसके बाद साल 2023 में उसके खिलाफ लूट से संबंधित धाराओं में दो मामले दर्ज किए गए। साल 2024 और 2025 में भी उसके खिलाफ नए आपराधिक मामले दर्ज हुए। अब साल 2026 में पुलिस पार्टी पर हमले के मामले में उसका नाम सामने आया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज सभी छह मामले थाना सदर जगराओं में ही दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

शिकायतों की जांच करने पहुंची पुलिस से हाथापाई
चौकीमान पुलिस चौकी को रमनदीप उर्फ लवी के खिलाफ बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के संबंध में पूछताछ करने के लिए पुलिस पार्टी गांव हांस कलां पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान रमनदीप ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया। एएसआई और एक सिपाही के साथ हाथापाई की गई तथा उनकी वर्दी फाड़ दी गई। 
घटना के बाद पुलिस ने रमनदीप सिंह उर्फ लवी समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

एएसआई के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर जगराओं की पुलिस ने रमणदीप सिंह उर्फ लवी, स्वरूप सिंह, अमरजीत कौर, मनराज सिंह, जगतार सिंह उर्फ मोली और सुखविंदर सिंह उर्फ बब्बी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed