{"_id":"69e05ec1907c0400ce0cfbdc","slug":"video-cbse-class-10-results-declared-amritsars-mudit-jain-scores-500-out-of-500-marks-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, अमृतसर के मुदित जैन को 500 में 500 अंक मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, अमृतसर के मुदित जैन को 500 में 500 अंक मिले
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमृतसर के श्री राम आश्रम स्कूल के छात्र मुदित जैन ने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
परिणाम घोषित होते ही स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। शिक्षकों, स्टाफ और छात्रों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। मुदित जैन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, समय के सही प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि मुदित की सफलता में उसके माता-पिता और शिक्षकों का अहम योगदान रहा है।
मुदित के माता-पिता पारुल गुप्ता और रजनीश जैन ने बेटे की सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि मुदित शुरू से ही मेहनती रहा है और भविष्य में इंजीनियर बनना चाहता है। परिवार को रिश्तेदारों और दोस्तों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।