{"_id":"69e0551e36401f37ff0084f0","slug":"arrest-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4171556-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शोषण: युवती से संबंध बनाकर शादी से किया इनकार, गौरेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर शोषण: युवती से संबंध बनाकर शादी से किया इनकार, गौरेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 09:47 AM IST
Link Copied
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के गौरेला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक कमलेश पोरते, निवासी पीपरखुटी गांव, को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि अक्टूबर 2025 में दोनों की जान-पहचान हुई। इसके बाद आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी पीड़िता ने शादी की बात की, आरोपी गोलमोल जवाब देता रहा और अंत में शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ गौरेला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।