{"_id":"69e0cab7b6c76c8a730bf32c","slug":"census-2027-preparations-in-full-swing-in-chandigarh-house-listing-to-begin-on-april-16-process-completely-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Census 2027: चंडीगढ़ में तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से हाउस लिस्टिंग शुरू, पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Census 2027: चंडीगढ़ में तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से हाउस लिस्टिंग शुरू, पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 16 Apr 2026 05:11 PM IST
Link Copied
जनगणना 2027 को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को डीसी निशांत कुमार यादव और सेंसेस ऑपरेशन डायरेक्टर डा. नवजोत खोसा ने जनगणना के पहले चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत होने वाली यह प्रक्रिया देश का सबसे बड़ा प्रशासनिक अभ्यास है। जनगणना 2027 देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, जबकि 2021 की जनगणना कोविड-19 के कारण स्थगित कर दी गई थी। पहला चरण 16 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी जाएगी, जबकि 1 से 30 मई तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में कराई जाएगी। डॉ. नवजोत खोसा ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं जानकारी भर सकेंगे, जिसके बाद उन्हें एक यूनिक आईडी दी जाएगी। यह आईडी फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान गणनाकर्ता को दिखानी होगी। साथ ही, जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस) के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।