{"_id":"69e0c356e7434fe3990607fe","slug":"video-dc-inspected-the-wheat-procurement-process-at-ratia-mandi-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: डीसी ने रतिया मंडी में किया गेहूं खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: डीसी ने रतिया मंडी में किया गेहूं खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण
डीसी डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को रतिया मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया, उठान व्यवस्था तथा किसानों के लिए मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों, खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों और आढ़तियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी डा. विवेक भारती ने कहा कि गेहूं खरीद कार्य पूरी पारदर्शिता, निर्धारित मानकों और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल में नमी की जांच नियमानुसार की जाए और किसी भी किसान के साथ भेदभाव या अनियमितता न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढिलाई ना बरतें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडियों में पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
गेहूं के उठान कार्य की समीक्षा करते हुए डीसी ने अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल का उठान तुरंत प्रभाव से तेज किया जाए। उन्होंने मौके पर ही वाहनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में फसल का अनावश्यक जाम नहीं होना चाहिए। उठान प्रक्रिया निरंतर जारी रहे, ताकि मंडियों में सुचारू व्यवस्था बनी रहे और नई आवक के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ,मार्केट कमेटी सचिव राजकुमार, मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजकुमार मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन गर्ग, पूर्व प्रधान रूप गर्ग सहित के अधिकारी और व्यापारी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।