{"_id":"69df91c9a00a1ceacb0a95ca","slug":"elderly-woman-sitting-in-front-of-door-crushed-by-car-dies-morena-news-c-1-1-noi1227-4166795-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Morena News: दरवाजे के सामने बैठी वृद्धा को कार ने रौंदा, मौत; वो रोकने के लिए हाथ देती रही पर चालक नहीं रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: दरवाजे के सामने बैठी वृद्धा को कार ने रौंदा, मौत; वो रोकने के लिए हाथ देती रही पर चालक नहीं रुका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 08:28 AM IST
Link Copied
मुरैना जिले के अंबाह में करौली माता रोड स्थित गल्ला मंडी ऑफिस के सामने एक कार ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान 81 साल की बुजुर्ग की महिला शिवदेवी राठौर की मौत हो गई। घटना शाम तकरीबन 4.30 बजे की है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
मृतिका शिवदेवी राठौर अपने घर के सामने सड़क किनारे बैठी थीं। इसी दौरान एक कार नंबर MP04 YX 4673 के चालक ने सीधे आकर उन्हें टक्कर मार दी। शिवदेवी ने गाड़ी रोकने के लिए हाथ भी दिया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और सीधे उनके ऊपर चढ़ा दी। इसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद शिवदेवी के बेटे राजवीर राठौर, उनकी पत्नी बैजंती और पड़ोसी सियाराम राठौर समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल शिवदेवी को तत्काल अंबाह अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें मुरैना रेफर कर दिया, और फिर मुरैना से ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। ग्वालियर के जेएएच अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज के दौरान शिवदेवी राठौर की मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। सीसीटीवी फुटेज में भी यह स्पष्ट दिख रहा है कि कार ड्राइवर ने जानबूझकर महिला को टक्कर मारी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी और कार सीधे उनके ऊपर चढ़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल वृद्ध महिला को तत्काल उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाह थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।