फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   FDs encashed using fake death certificates, accounts emptied by changing mobile numbers

फर्जीवाड़ा: फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से एफडी तुड़वाई, मोबाइल नंबर बदलकर खाते खाली; बैंक में करोड़ों की ठगी

Sat, 24 Oct 2026 07:56 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 07:56 PM IST
सार

बैतूल के मोरखा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा से जुड़े कथित वित्तीय घोटाले में बोरदेही पुलिस ने सहायक प्रबंधक समेत दो आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक के खिलाफ कार्रवाई की है। छह मामलों में करीब 1.14 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच जारी है। पुलिस ने 22.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। 

विज्ञापन
FDs encashed using fake death certificates, accounts emptied by changing mobile numbers
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में करोड़ों की ठगी - फोटो : credit

विस्तार

बैतूल जिले के मोरखा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा से जुड़ा कथित वित्तीय घोटाला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बोरदेही पुलिस ने इस मामले में बैंक के सहायक प्रबंधक समेत दो आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोप है कि खाताधारकों की बैंकिंग जानकारी और नेट बैंकिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग कर उनके खातों से बिना अनुमति के रकम निकाली और ट्रांसफर की गई। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान खाताधारकों के मोबाइल नंबर बदलने, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए एफडी तुड़वाने और रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर करने जैसी संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चल रही जांच में जनवरी 2026 से कथित वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी सामने आई है। जांच में करीब 10 बार मोबाइल नंबर बदले जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एसडीएम कोर्ट परिसर में किसान को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, जमीन विवाद की शिकायत करने से थीं नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन


कार समेत दूसरी संपत्तियां खरीदीं
आरोप है कि कथित तौर पर खातों से निकाली गई रकम से कार समेत दूसरी संपत्तियां खरीदी गईं। इस मामले में बोरदेही थाने में छह अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। शिकायतों में अलग-अलग खाताधारकों के खातों से लाखों रुपये के अनधिकृत लेन-देन के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ितों में ज्योति रघुवंशी, इंद्रेश रघुवंशी, फूलवंती सोनी, रागिनी सूर्यवंशी, विवेक सूर्यवंशी और भोजराज सोनी शामिल हैं। शिकायत के अनुसार कुल करीब 1 करोड़ 14 लाख रुपये के कथित लेन-देन की बात सामने आ रही है।

जांच के बाद होगा बड़ा खुलासा
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहायक प्रबंधक लुकेश गोखे निवासी नागपुर, गौरव सूर्यवंशी निवासी मोरखा और एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा है। विवेचना के दौरान पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, करीब 8 लाख 28 हजार रुपये का सोना, 1 लाख 40 हजार रुपये की चांदी और करीब 12 लाख 25 हजार रुपये कीमत की कार जब्त की है। पुलिस के मुताबिक कुल करीब 22 लाख 33 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों के लेन-देन, रकम के ट्रांसफर और आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है। अब सवाल यह है कि इस कथित बैंक घोटाले में कुल कितनी रकम का लेन-देन हुआ और इस पूरे मामले में और कितने लोग शामिल हैं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed