फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Multai MLA Airlifted to Hyderabad by Air Ambulance, Was Undergoing Treatment in Nagpur for Three Days

बैतूल: पेट की समस्या से जूझ रहे विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नागपुर में सुधार नहीं होने पर हैदराबाद ले जाया गया

Wed, 21 Oct 2026 05:05 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 05:05 PM IST
सार

मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नागपुर से एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद ले जाया गया है। पेट संबंधी समस्या के कारण उनका इलाज चल रहा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नागपुर पहुंचकर उनका हाल जाना।

विज्ञापन
Multai MLA  Airlifted to Hyderabad by Air Ambulance, Was Undergoing Treatment in Nagpur for Three Days
मुलताई विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुलताई विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज और गहन जांच के लिए एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया है। विधायक पिछले तीन दिनों से नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां पेट संबंधी समस्या का इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को मुलताई स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में दादा गुरु महाराज का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विधायक चंद्रशेखर देशमुख भी इसमें शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी,107 पदों के लिए 1 नवंबर को होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने पेट में गंभीर समस्या की आशंका जताई। बेहतर इलाज और विस्तृत जांच के लिए उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया। वहां एक निजी अस्पताल में पिछले तीन दिनों से उनका उपचार चल रहा था। हालांकि, स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें हैदराबाद ले जाने का फैसला किया गया। इसके बाद एयर एंबुलेंस से उन्हें हैदराबाद पहुंचाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनकी आगे की जांच और उपचार किया जाएगा।

विधायक के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी नागपुर के अस्पताल पहुंचे और विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर उनके इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

फिलहाल विधायक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। परिजनों के अनुसार, हैदराबाद पहुंचने के बाद आवश्यक जांच की जाएगी और उसके आधार पर आगे के उपचार की प्रक्रिया तय होगी। वहीं, विधायक के समर्थक, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed