{"_id":"6ad9a2b5ad374d0dd602787d","slug":"betul-history-sheeter-held-in-three-theft-and-robbery-cases-police-recover-property-worth-2-35-lakh-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतूल: पानी मांगने के बहाने मंगलसूत्र लूटा, स्कूल से सिलेंडर चुराए, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा निगरानीशुदा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतूल: पानी मांगने के बहाने मंगलसूत्र लूटा, स्कूल से सिलेंडर चुराए, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा निगरानीशुदा बदमाश
Thu, 22 Oct 2026 11:14 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:14 AM IST
सार
चोरी और लूट की तीन वारदातों में शामिल निगरानी बदमाश को झल्लार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 2.35 लाख का मशरूका बरामद हुआ है। उसका एक साथी अब भी फरार है।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भैंसदेही अंचल में चोरी और लूट की वारदातों से दहशत फैलाने वाले निगरानी बदमाश को आखिरकार झल्लार पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी ने पिछले कुछ महीनों में स्कूल में चोरी, महिला से मंगलसूत्र लूट और बाइक चोरी जैसी तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से 2 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।
पकड़ा गया आरोपी सुभाष राठौर पुलिस रिकॉर्ड में निगरानी बदमाश है और पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस को 21 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह आमला रोड पर घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही झल्लार थाना प्रभारी वहीद खान ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने तीनों वारदातें कबूल कर ली।
ये भी पढ़ें: एमपी हाईकोर्ट : जेल में निरुद्ध करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, संभागायुक्त रीवा को नोटिस
विज्ञापन
पहली वारदात 1 जुलाई को ग्राम भैसाघाट के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में हुई थी। चोर रात में स्कूल के किचन का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, कढ़ाई, गंज, थालियां और मध्यान्ह भोजन की खाद्यान्न सामग्री चुरा ले गए थे। प्रधान पाठक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। दूसरी वारदात 18 अक्टूबर को ग्राम सलाईढाना में हुई, जहां आरोपी ने एक महिला के घर पानी मांगने के बहाने दरवाजा खुलवाया और लोहे की रॉड दिखाकर उसके गले से मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गया। तीसरी वारदात भी 18 अक्टूबर को ही पात्रा नदी क्षेत्र में हुई, जब महाराष्ट्र के परतवाड़ा निवासी युवक की खड़ी बाइक चोरी हो गई।
पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र, स्कूल से चोरी की गई दो गैस टंकियां और बर्तन, चोरी की दो मोटर साइकिलें और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की है। बरामद माल में एक लाख रुपये कीमत की हीरो स्प्लेंडर और 75 हजार की सीबी शाइन बाइक भी शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी का एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।