फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   H2-X Kung Fu Legend Guardian, Unitree New Humanoid Robot Jumping off Cars, Stopping Intruders

मार्शल आर्ट्स, 4 मीटर ऊंची छलांग और कार से बचाव: आ गया H2-X कुंग फू लीजेंड रोबोट, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

Thu, 22 Oct 2026 12:34 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 22 Oct 2026 12:34 PM IST
सार

  • चीन की रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स ने H2-X Kung Fu Legend Guardian (कुंग फू लीजेंड गार्जियन) नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया।
  • H2 प्लेटफॉर्म पर आधारित यह रोबोट 182 सेंटीमीटर लंबा और 70 किलोग्राम वजनी है। इसके बेस H2 मॉडल में 31 डिग्री ऑफ फ्रीडम (DoF) हैं।
  • रोबोट एक बार चार्ज होने पर करीब 8 घंटे तक खड़ा रह सकता है।
  • कुंग फू के मूव्स करता है, करीब 4 मीटर ऊंचाई से छलांग लगाता, घुसपैठिए का सामना करता और डमी को कार से बचाता दिखता है।
  • बेस H2 मॉडल की शुरुआती कीमत 29,900 अमेरिकी डॉलर है।

विज्ञापन
H2-X Kung Fu Legend Guardian, Unitree New Humanoid Robot Jumping off Cars, Stopping Intruders
H2-X कुंग फू लीजेंड गार्जियन - फोटो : @UnitreeRobotics

विस्तार

सोचिए, आपके सामने कोई घुसपैठिया चाकू लेकर आ जाए और उसे रोकने के लिए कोई इंसान नहीं, बल्कि एक रोबोट खड़ा हो। वह कार पर छलांग लगाए, दरवाजे पर पैर  मारे और सड़क पर हादसे का शिकार होने वाले व्यक्ति को बचाने के लिए आगे बढ़ जाए। सुनने में यह किसी हॉलीवुड फिल्म का सीन लगता है, लेकिन चीन की रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स (Unitree Robotics) के एक नए ह्यूमनॉइड रोबोट के प्रचार वीडियो में कुछ ऐसे ही देखाया गया है।
विज्ञापन

कंपनी ने H2-X कुंग फू लीजेंड गार्जियन नाम का रोबोट पेश किया। एच2 प्लेटफॉर्म पर आधारित इस रोबोट की लंबाई 182 सेंटीमीटर और वजन 70 किलोग्राम है। कंपनी इसे व्यक्तिगत सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में इस्तेमाल किए जाने वाले रोबोट के तौर पर पेश कर रही है। हालांकि, वीडियो में दिखाई गई ताकत और असल दुनिया में इसकी क्षमताओं के बीच कितना अंतर है, यह अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos

H2-X Kung Fu Legend Guardian, Unitree New Humanoid Robot Jumping off Cars, Stopping Intruders
H2-X कुंग फू लीजेंड गार्जियन - फोटो : @UnitreeRobotics
यूनिट्री का एच2-एक्स रोबोट क्या कर सकता है?
  • हांगझोउ स्थित यूनिट्री रोबोटिक्स ने बुधवार को H2-X का वीडियो जारी किया। जिसमें इसका नाम कुंग फू लीजेंड गार्जियन बताया गया। यह रोबोट कंपनी के मौजूदा H2 प्लेटफॉर्म पर आधारित लगता है। इसकी लंबाई करीब 1.82 मीटर यानी 182 सेंटीमीटर और वजन 70 किलोग्राम है। बेस H2 मॉडल में 31 डिग्री ऑफ फ्रीडम (Degrees of Freedom) हैं। यानी की यह संख्या बताती है कि रोबोट के अलग-अलग हिस्से कितनी स्वतंत्रता के साथ घूम सकते हैं या मूव कर सकते हैं।
  • सामने आए वीडियो में रोबोट के शक्तिशाली जॉइंट टॉर्क यानी जोड़ों में पैदा होने वाले घुमावदार बल को भी दिखाया गया है। इसी ताकत की मदद से यह मार्शल आर्ट के मूव्स करता, ऊंची छलांग लगाता और कार के दरवाजे पर जोरदार प्रहार करता दिखाई देता है।

H2-X Kung Fu Legend Guardian, Unitree New Humanoid Robot Jumping off Cars, Stopping Intruders
H2-X कुंग फू लीजेंड गार्जियन - फोटो : @UnitreeRobotics
कुंग फू से लेकर 4 मीटर की छलांग तक, वीडियो में दिखा दम
  • H2-X के वीडियो में रोबोट को कई ऐसे स्टंट करते दिखाया गया है, जो किसी एक्शन फिल्म के दृश्य जैसे लगते हैं। इस वीडियो में रोबोट मार्शल आर्ट और कुंग फू करते हुए दिखाता है। कार की छत पर छलांग लगाता है और कार के दरवाजे पर लात और घूंसे मारता है, जिससे दरवाजे का नुकसान होता है। करीब 4 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाकर नीचे उतरता है।
  • इतना ही नहीं चाकू लेकर उसकी ओर बढ़ रहे घुसपैठिए का सामना करता है। कार के अगले हिस्से को उठाकर उसके नीचे फंसी डमी को बचाने की कोशिश करता है। सामने से आ रही कार के रास्ते से पैदल यात्री की डमी को खींचकर हटाता है।
  • इनके जरिए कंपनी रोबोट की शारीरिक ताकत, फुर्ती और संभावित सुरक्षा एवं बचाव क्षमताओं को दिखाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, ये सभी फिलहाल एक वीडियो क्लिप का हिस्सा हैं। इन्हें वास्तविक आपातकालीन स्थिति में रोबोट के प्रमाणित प्रदर्शन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
एक बार चार्ज करने पर आठ घंटे तक काम करने का दावा
रोबोट की बैटरी क्षमता भी चर्चा का काफी विषय बना हुआ है। कंपनी के दावे के अनुसार, H2-X एक बार चार्ज होने पर करीब आठ घंटे तक खड़ा रह सकता है। हालांकि इस दौरान यह पूरी तरह एक्टिव रहेगा या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही कंपनी की ओर से रोबोट की कोई विस्तृत स्पेसिफिकेशन सामने आई है।

H2-X Kung Fu Legend Guardian, Unitree New Humanoid Robot Jumping off Cars, Stopping Intruders
H2-X कुंग फू लीजेंड गार्जियन - फोटो : @UnitreeRobotics
क्या H2-X सच में बन सकता है बॉडीगार्ड?
  • H2-X को व्यक्तिगत सुरक्षा और आपातकालीन कामों के लिए डिजाइन किया गया है। वीडियो में घुसपैठिए का सामना करने और हादसे में फंसी महिला को बचाने जैसे दृश्य इसी संभावित इस्तेमाल को दिखाए हैं, लेकिन अभी तक यह सामने नहीं आया है कि वीडियो में दिखाए गए कारनामे राेबोट खुद से कर रहा है, या कोई उसे रिमोट के जरिए कंट्रोल कर रहा है। कंपनी की ओर से इन गतिविधियों के नियंत्रण और संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
  • इसलिए H2-X को अभी एक पूरी तरह सक्षम और स्वतंत्र रूप से काम करने वाला बॉडीगार्ड मानना जल्दबाजी हो सकती है। वास्तविक परिस्थितियों में उसकी प्रतिक्रिया, निर्णय लेने की क्षमता और इंसानों के आसपास सुरक्षित तरीके से काम करने की योग्यता की पुष्टि होना बाकी है।
कितनी हो सकती है कीमत?
  • H2-X की खूबियों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है, लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता अभी साफ नहीं है। कंपनी ने इसके बाजार में आने की तारीख, बिक्री और रिलीज से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
  • तुलना के लिए, कंपनी के बेस H2 मॉडल की शुरुआती कीमत 29,900 अमेरिकी डॉलर है। हालांकि, यह कीमत H2-X की कीमत नहीं है। नए मॉडल की कीमत कितनी होगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
  • यानी वीडियो में दिखाई गई तकनीक को खरीदने या इस्तेमाल करने के इच्छुक लोगों को अभी इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed