फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   How Check Which Devices Logged In Your Google Account

कहीं खतरे में तो नहीं आपका गूगल अकाउंट?: आपके जीमेल पर कौन कर रहा लॉगिन, मिनटों में ऐसे चेक करें अनजान डिवाइस

Wed, 21 Oct 2026 08:13 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 21 Oct 2026 08:13 PM IST
सार

गूगल अकाउंट में जीमेल ड्राइव, फोटोज और दूसरी जरूरी जानकारियां मौजूद होती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका अकाउंट किन डिवाइस पर लॉगिन है। गूगल की सेटिंग्स की मदद से आप अनजान डिवाइस की पहचान कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उससे साइन आउट भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
 

विज्ञापन
How Check Which Devices Logged In  Your Google Account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

आपके गूगल अकाउंट में जीमेल की ईमेल, गूगल ड्राइव की फाइल्स, फोटो और कई दूसरी जरूरी जानकारियां मौजूद हो सकती हैं। ऐसे में अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट में लॉगिन कर ले, तो आपकी निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। कई बार इसका पता जीमेल के सेंट फोल्ड मं अनजान ईमेल, गूगल ड्राइव में ऐसी फाइल्स दिखने या पासवर्ड रीसेट से जुड़े ईमेल मिलने पर चलता है। अच्छी बात यह है कि गूगल की सेटिंग्स की मदद से आप चेक कर सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइस पर लॉगिन है। आइए जानते हैं इसका आसान तरीका।

विज्ञापन


गूगल अकाउंट में लॉगिन डिवाइस कैसे चेक करें?
इसके लिए आपको कोई अलग एप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। आप मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर से ही अपने गूगल अकाउंट में लॉगिन डिवाइस की जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन
  • सबसे पहले ब्राउजर में myaccount.google.com खोलें और अपने गूगल अकाउंट में लॉगिन करें।
  • अब सिक्योरिटी सेक्शन में जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करके योर डिवाइसेस का विकल्प खोजें।
  • यहां मैनेज ऑल डिवाइसेस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने उन डिवाइस की लिस्ट आएगी, जिन पर आपका गूगल अकाउंट लॉगिन है या हाल में इस्तेमाल किया गया है।
  • इस लिस्ट में डिवाइस का नाम या टाइप, लॉगिन से जुड़ी जानकारी और पिछली एक्टिविटी का समय दिखाई दे सकता है। कुछ मामलों में अनुमानित लोकेशन भी मिल सकती है। इससे आप पहचान सकते हैं कि अकाउंट किन डिवाइस पर इस्तेमाल हो रहा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


मोबाइल से कैसे चेक करें लॉगिन डिवाइस?
अगर आप फोन से ही अकाउंट की सुरक्षा जांचना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...

  • अपने फोन में जीमेल या गूगल एप खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर दिखाई दे रही प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • मैनेज योर गूगल अकाउंट विकल्प चुनें।
  • अब सिक्योरिटी सेक्शन में जाएं।
  • योर डिवाइसेस पर टैप करें और फिर मैनेज ऑल डिवाइसेस खोलें।
  • यहां आप लॉगिन डिवाइस की जानकारी देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर किसी अनजान डिवाइस से साइन आउट कर सकते हैं।


इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
गूगल अकाउंट में लॉगिन डिवाइस चेक करते समय कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

  • अनजान डिवाइस: लिस्ट में ऐसा फोन, टैबलेट या कंप्यूटर दिखाई दे, जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते।
  • अनजान एक्टिविटी: किसी डिवाइस पर ऐसा समय या गतिविधि दिखाई दे, जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं।
  • सेंट फोल्डर में अनजान ईमेल: जीमेल में ऐसी ईमेल मिलें, जिन्हें आपने नहीं भेजा।
  • पासवर्ड रीसेट अलर्ट: किसी अकाउंट का पासवर्ड बदलने या रिकवरी करने से जुड़ा ऐसा ईमेल आए, जिसकी आपने मांग नहीं की।
  • गूगल ड्राइव में अनजान फाइल्स: आपके अकाउंट में ऐसी फाइलें या बदलाव दिखाई दें, जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं है।
  • ध्यान रखें कि लोकेशन इंटरनेट कनेक्शन के आधार पर अनुमानित हो सकती है। इसलिए किसी दूसरे शहर का नाम दिखने का मतलब हमेशा यह नहीं है कि अकाउंट हैक हो गया है। पहले डिवाइस और उसकी एक्टिविटी की जांच करें।


अनजान डिवाइस दिखे तो क्या करें?
अगर आपको लगता है कि कोई दूसरा व्यक्ति आपके गूगल अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है, तो तुरंत ये कदम उठा सकते हैं...

  • अनजान डिवाइस से साइन आउट करें: डिवाइस की जानकारी खोलें और उपलब्ध साइन आउट विकल्प चुनें।
  • पासवर्ड बदलें: अपने गूगल अकाउंट के लिए मजबूत और अलग पासवर्ड इस्तेमाल करें।
  • 2-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें: इससे लॉगिन के समय अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
  • रिकवरी जानकारी चेक करें: रिकवरी ईमेल और रिकवरी फोन नंबर की जांच करें। कोई अनजान जानकारी जुड़ी हो, तो उसे ठीक करें।
  • थर्ड-पार्टी एप्स की जांच करें: देखें कि किन ऐप्स और सेवाओं को आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस मिला हुआ है। अनजान या गैर-जरूरी एक्सेस हटा दें।
  • सिक्योरिटी चेकअप चलाएं: गूगल अकाउंट के सिक्योरिटी सेक्शन में जाकर सुरक्षा से जुड़ी सिफारिशें और हाल की संदिग्ध गतिविधियां चेक करें।
  • अगर आपको अकाउंट में कोई शक होता है, तो पासवर्ड बदलने के साथ दूसरे सुरक्षा विकल्पों की भी जांच करें। जरूरत पड़ने पर गूगल के अकाउंट रिकवरी विकल्प का इस्तेमाल करें।


गूगल अकाउंट की सुरक्षा क्यों जरूरी है?
गूगल अकाउंट से जीमेल, ड्राइव, फोटोज और कई दूसरी सेवाएं जुड़ी हो सकती हैं। अगर किसी अनजान व्यक्ति को अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है, तो वह उपलब्ध जानकारी देख सकता है या अकाउंट की सेटिंग्स में बदलाव करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए समय-समय पर लॉगिन डिवाइस की जांच करना, मजबूत पासवर्ड रखना और 2-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करना जरूरी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed