अगर आप अपने परिवार के लिए या गिफ्ट करने के मकसद से एक साथ कई आईफोन (iPhone) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक निराशाजनक खबर है। एपल (Apple) ने भारत में अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बल्क खरीदारी पर सख्त पाबंदी लगा दी है। कंपनी के नए नियम के मुताबिक, अब एक ग्राहक अपने ऑर्डर में अधिकतम दो आईफोन ही खरीद सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पाबंदी किसी एक खास मॉडल पर नहीं, बल्कि एपल के पूरे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर लागू की गई है।
बता दें कि आज (23 अक्तूबर) से एपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo भारतीय स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। ऐसे में आईफोन की खरीदारी पर लिमिट लगाने से ग्राहकों में थोड़ी नाराजगी है।
2 of 5
एपल ने सभी मॉडल्स पर लगाई लिमिट
- फोटो : एपल
क्या आईफोन के सभी मॉडल्स पर लिमिट लगाई गई है?
एपल ऑनलाइन स्टोर पर लागू की गई यह सीमा किसी एक मॉडल के हिसाब से नहीं, बल्कि आपके शॉपिंग कार्ट में मौजूद कुल आईफोन की संख्या के आधार पर तय की जा रही है। इसका मतलब है कि आप या तो एक जैसे दो फोन ले सकते हैं या फिर दो अलग-अलग मॉडल्स के कॉम्बिनेशन खरीद सकते हैं।
3 of 5
दो से ज्यादा फोन के ऑर्डर नहीं ले रही एपल
- फोटो : एपल
दो से ज्यादा फोन के आर्डर नहीं हो रहे प्लेस
आप अपने कार्ट में दो iPhone Duo रख सकते हैं, या फिर एक iPhone Duo और एक iPhone 18 Pro चुन सकते हैं। लेकिन जैसे ही आप कार्ट में किसी भी मॉडल का तीसरा आईफोन जोड़ने की कोशिश करेंगे, स्क्रीन पर तुरंत एक वॉर्निंग मैसेज पॉप-अप हो जाएगा। इसे चेक करने के लिए हमने अपने कार्ट में पहले एक iPhone Duo और एक iPhone 18 Pro एड किया, लेकिन जैसे ही एक iPhone Air एड किया तो स्क्रीन पर एक मैसेज पॉप-अप होने लगा, जिसमें लिखा था, "प्रति ग्राहक अधिकतम 2 iPhone खरीदे जा सकते हैं। कृपया चेकआउट करने से पहले अपने ऑर्डर में iPhone की कुल संख्या एडजस्ट करें।"
4 of 5
आईफोन की सप्लाई कम होने
- फोटो : एपल
कम सप्लाई हो सकती है वजह?
- एपल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने एक ग्राहक के लिए दो iPhone की लिमिट क्यों तय की है और यह नियम कब तक लागू रहेगा। हालांकि, यह बदलाव ऐसे वक्त आया है, जब भारत में iPhone Duo की शुरुआती सप्लाई सीमित होने की खबरें सामने आ रही हैं।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिक्री के पहले सप्ताह में भारत के लिए इस फोल्डेबल फोन की करीब 6,000 यूनिट उपलब्ध हो सकती हैं। वहीं, ग्रे मार्केट में कुछ विक्रेताओं की ओर से इसकी कीमत आधिकारिक कीमत से 50,000 रुपये तक ज्यादा मांगे जाने की खबरें भी हैं।
- आमतौर पर जब किसी लोकप्रिय गैजेट का स्टॉक सीमित होता है, तो कंपनियां और रिटेलर्स ऐसी लिमिट तय करते हैं ताकि ज्यादा ग्राहकों तक डिवाइस पहुंचे और मुनाफाखोर स्टॉक को जमा न कर पाएं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि एपल ने इस नियम को पुराने मॉडल्स पर क्यों लागू किया है।
5 of 5
एपल ने अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या ऑफलाइन स्टोर्स पर भी लागू है यह नियम?
फिलहाल यह रिस्ट्रिक्शन केवल एपल ऑनलाइन स्टोर पर ही देखने को मिली है। भारत में मौजूद एपल के आधिकारिक रिटेल स्टोर्स और अधिकृत रीसेलर्स पर भी क्या यही दो यूनिट्स का नियम लागू होगा, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अगर आप दो से ज्यादा आईफोन एक साथ खरीदना चाहते हैं, तो आपको अलग-अलग ऑर्डर्स या फिर ऑफलाइन रीसेलर्स का रुख करना पड़ सकता है।