{"_id":"6adcf051d4092b5b940beeb4","slug":"bhopal-sikandarabad-farmer-house-theft-50-lakh-reward-one-lakh-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का धावा: किसान के घर से 50 लाख का माल ले उड़े, पीड़ित ने रखा सुराग देने पर एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का धावा: किसान के घर से 50 लाख का माल ले उड़े, पीड़ित ने रखा सुराग देने पर एक लाख का इनाम
Sat, 24 Oct 2026 11:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:22 PM IST
सार
भोपाल के सिकंदराबाद गांव में धार्मिक यात्रा पर गए किसान फूल सिंह साहू के घर चोरी की शिकायत सामने आई है। परिवार ने करीब 50 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने का दावा किया है। किसान ने सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सूने मकानों को निशाना बनाकर वे लाखों की संपत्ति समेट रहे हैं। सिकंदराबाद गांव में धार्मिक यात्रा पर गए किसान के घर चोरों ने ऐसी सेंध लगाई कि सोने-चांदी के जेवरात और गुल्लकों में जमा नकदी समेत करीब 50 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर 20 तोला से अधिक सोने के जेवर, करीब आधा किलो चांदी और नौ गुल्लकों में रखे लगभग नौ लाख रुपये ले गए। पीड़ित किसान ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। दूसरी ओर, पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। राजधानी में चोरी की अन्य घटनाओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
ये भी पढ़ें- भोपाल की बड़ी खबरें: दीपम रायचूरा पर FIR, निगम में कमीशन पर घमासान, त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई
किसान के घर से जेवरात और नकदी गायब
पुलिस के अनुसार, ग्राम सिकंदराबाद निवासी 42 वर्षीय किसान फूल सिंह साहू का परिवार दो दिन पहले ओरछा धार्मिक यात्रा पर गया था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। घर से रानी हार, गले के दो हार, चार टॉप्स, पांचाली, सोने की चूड़ियां, तीन अंगूठियां, बिंदिया, मंगलसूत्र और सोने की चेन सहित कई आभूषण गायब मिले। इसके अलावा चांदी की करधौनी और चेन भी चोरी होने की जानकारी दी गई है। परिवार ने बताया कि घर में रखी नौ गुल्लकों में जमा करीब नौ लाख रुपये भी नहीं मिले। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की सूची पुलिस को सौंपी है। हालांकि, चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत और घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना पर ही जताया संदेह
थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से चोरी गए सामान की सूची मिली है। पुलिस को चोरी गई संपत्ति और घटनाक्रम को लेकर संदेह है। जांच के बाद 24 घंटे में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही गई है।
उधर, एक अन्य घटना में अरविंद विहार कॉलोनी निवासी 77 वर्षीय अमल कुमार गार्गिया ने दिल्ली से लौटने के बाद चोरी की शिकायत दर्ज कराई। घटना के समय वे अपने बेटे के पास गए हुए थे। उनके मकान से नल का वॉल्व और सीवेज के ढक्कन चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बताया गया कि इसी व्यक्ति ने पड़ोसी राघवेंद्र सिंह के घर में भी प्रवेश किया था। उस समय राघवेंद्र सिंह इंदौर गए हुए थे। उनके घर से पीतल का हैंडल लॉक, बैंक पासबुक और चेकबुक चोरी होने की शिकायत सामने आई है। पुलिस इन घटनाओं की जांच कर रही है।